Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
देश-विदेश

कुंभ में संत की 'खूबसूरती' बनी चर्चा का विषय,आखिर एक एंकर क्यों बनी संत

Jan 16, 2025 2 min read
कुंभ में संत की 'खूबसूरती' बनी चर्चा का विषय,आखिर एक एंकर क्यों बनी संत
ADVERTISEMENT
Font Size:

महाकुंभ 2025 के पहले दिन ही एक 'साध्वी' की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा हो रही है। हर न्यूज चैनल में इस साध्वी को ही प्राथमिकता दी जा रही है। देश का हर ब्यक्ति इस साध्वी के बारे में जानना चाहता है। हर्षा रिछारिया को लोग महाकुंभ की सबसे सुंदर साध्वी भी कह रहे हैं। हर्षा रिछारिया एक एंकर और इंफ्लूएंसर हैं। हर्षा रिछारिया महाकुंभ में शामिल होने रथ पर सवार होकर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने माथे पर तिलक और फूलों की माला पहनी थी। उन्हें महाकुंभ की ‘सबसे सुंदर साध्वी’ भी कहा जा रहा है। हर्षा एक एंकर थीं, जो कि अब साध्वी बन गई हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर हर्षा अचानक साध्वी कैसे बनीं और उन्हें इस मार्ग पर आने के लिए किसने प्रेरित किया। हर्षा रिछारिया के गुरु आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंद गिरी जी महाराज हैं और वो निरंजनी अखाड़ा से जुड़ी हुई हैं। हर्षा साध्वी बनने से पहले मॉडल और सेलिब्रिटी एंकर भी रह चुकी हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज एक महान और तपस्वी संत हैं, जो अपने तप और विद्वता के माध्यम से देश-दुनिया में प्रचलित हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर हैं। उन्होंने लाखों नागा साधुओं और हजारों महामंडलेश्वर की दीक्षा प्रदान की है। जिस दिन महाकुंभ शुरु हुआ उस दिन पूरी मीडिया ने देश के बड़े संत महात्माओं को छोड़ उन्ही को कवरेज दिया। इससे मीडिया की स्थिति भी समझी जा सकती है। अपनी टीआरपी और व्यूछ बढ़ाने के लिए मीडिया किस प्रकार से किसी को भी प्राथमिकता देता है। माना यह भी जा रहा है कि हर्षा रिछारिया इंस्टा में फालोअर बढ़ाने के लिए ये सब कुछ कर रही हैं। जब से मीडिया ने उन्हे हाइट दी है तभी से इंस्टा पर उनके फालोअर बढ़ गए। हर्षा इस वक्त ट्रेंडिग में चलने वाली तथाकथित संतों में शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT