Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
भोपाल

मालवांचल को साधने में जुटी बीजेपी,पीएम मोदी के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता करेंगे चुनावी सभाएं

Apr 30, 2024 2 min read
मालवांचल को साधने में जुटी बीजेपी,पीएम मोदी के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता करेंगे चुनावी सभाएं

📷 PM modi JI

ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र में दो चरणों का मतदान हो चुका है और दो चरण के मतदान बचे हैं जो सात और 13 मई को होने हैं| अब बांकी की बची सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जोर आजमाइश का दौर लगातार जारी है| मालवा अंचल में आठ लोकसभा सीटें हैं जिसमें तीन सीटें आदिवासियों के लिए सुरक्षित हैं|

ADVERTISEMENT

भाजपा का गढ़ माना जाता है मालवांचल

 

ADVERTISEMENT

मालवांचल में विधानसभा की 66 सीटें हैं और इसे हमेशा से भाजपा का गढ़ माना जाता है लेकिन साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां से 29 सीटों का नुकसान हुआ था| इस दौरान आदिवासियों का झुकाव कांग्रेस की ओर देखने को मिला है| पिछले चुनाव में जय आदिवासी शक्ति संगठन (जयस) ने यहां भाजपा को काफी नुकसान पहुंचाया था| यही वजह है कि मोदी एक साथ दो लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार करेंगे| 2023 में भी सत्ता की राह आसान बनाने के लिए भाजपा ने मालवांचल पर ज्यादा फोकस किया था|

कांग्रेस भी मालवांचल में झोंक रही पूरी ताकत

आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के नाते कांग्रेस भी मालवांचल में अपने लिए संभावनाएं तलाश रही है और यही कारण है कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मालवांचल में दौरे कर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं|वहीं भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की गारंटी के नाम पर हर घर में संपर्क करना शुरु कर दिया है और हर घर में मोदी की राम-राम पहुंचाने के साथ भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील भी कर रहे हैं|

ADVERTISEMENT

 

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
मालवांचल को साधने में जुटी बीजेपी,पीएम मोदी के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता करेंगे चुनावी सभाएं | मुखबिर MP