भाजपा को भाजपा की योजनाओं से ही मिल रही चुनौती,दूसरे राज्यों में तोड़ निकालने का प्रयास कर रही बीजेपी

झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है लेकिन वहां की सरकार ने मप्र की सरकार के नक्शेकदम पर चलते हुए महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह देना शुरु कर दिया है| इस योजना को सबसे पहले तत्कालीन शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश में शुरु किया था लाड़ली बहना के नाम पर| नतीजे के तौर पर जब हर ब्यक्ति बोल रहा था कि मप्र में इस बार भाजपा की सरकार किसी सूरत में नहीं बनने वाली है तब भी भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ मध्यप्रदेश में सरकार बना ली| इसके बाद अन्य राज्यों में भी इस योजना का अनुशरण किया जाने लगा| हरियाणा में और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है वहां पर भी इस योजना को लागू किया गया लेकिन दिलचश्प बात यह है कि झारखंड में कांग्रेस की सरकार है वहां की सरकार ने भी इस योजना को लागू कर भारतीय जनता पार्टी के मनसूबों पर पानी फेर दिया है| जिस प्रकार से झारखंड सरकार ने महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये डालना शुरु किया है उसके बाद भाजपा को खुद के द्वारा चलाई योजना से ही खासी टक्कर मिल रही है| भाजपा के नेता इस योजना की तोड़ ढूंढने में लग गए हैं कि आखिर चुनाव जीतने के लिए अब वो कौन सा दांव लगाएं| क्योंकि महिलाएं अगर वर्तमान सरकार के साथ गई तो भाजपा की सरकार बनाना मुस्किल हो जाएगा लिहाजा आने वाले समय में भाजपा द्वारा लाई गई योजनाएं खुद भाजपा के लिए ही बड़ी चुनौती साबित होने वाली हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कोयंबतूर के निवेशक एमपी में करेंगे निवेश,मंत्री चेतन काश्यप से की मुलाकात,सीएम यादव की मुहिम लाइ रंग
रिलायंस ट्रेंड्स ने किफायती दामों पर ऑटम विंटर कलेक्शन लॉन्च किया
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024