अमरवाड़ा की जीत से खुश नहीं भाजपा,तीन उप चुनाव वाली विधानसभा सीटों पर अजय जामवाल टटोलेंगे कार्यकर्ताओं की नब्ज

अमरवाड़ा विधानसभा सीट का उप चुनाव खत्म हो चुका और भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट में जीत का पर्चम लहराया है| लेकिन भारतीय जनता पार्टी को इस सीट में 20 से 25 हजार वोटों से जीत की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ| जीत सिर्फ 3,027 वोटों पर सिमट कर रह गई जिससे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी संतुष्ट नहीं हैं और खुश भी नहीं हैं| अमरवाड़ा विधानसभा सीट से सीख लेते हुए अब भारतीय जनता पार्टी विजयपुर,बुंदनी और बीना सीट के लिए अलग से रणनीति तैयार करने में जुट गई है| भारतीय जनता पार्टी अब संबंधित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेगी और वहां के मतदाताओं का मन टटोला जाएगा| पार्टी ने लगभाग अपने प्रत्याशी भी तय कर लिए हैं| विजयपुर विधानसभा सीट से रामनिवास रावत वीना से निर्मला सप्रे चुनाव मैदान में होंगी तो वहीं बुंदनी पर अभी सस्पेंस बरकरार है| बताया जा रहा है कि केन्द्रीय नेतृत्व के कहने पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल तीनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर वहां का मिजाज समझने का प्रयास करेंगे| अजय जामवाल कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन चर्चा करने के साथ पार्टी उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे| इन बैठकों पर उप चुनाव के लिए जीत की रणनीति तैयार की जाएगी|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?आदर्श ग्रामों के विकास के लिए पंचायतों को प्रोत्साहित करने का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया निर्देश
एमपी महिला कांग्रेस की बैठक में जूतम पैजार की नौवत,राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने महिला नेत्री को दी धमकी,जमकर हुआ विवाद
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024