एमपी महिला कांग्रेस की बैठक में जूतम पैजार की नौवत,राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने महिला नेत्री को दी धमकी,जमकर हुआ विवाद

कांग्रेस की लगातार हार की खीझ अब पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों में भी देखने को मिलने लगी है| इसकी बानगी मध्यप्रदेस महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्याकारिणी की बैठक में देखने को मिली जब कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलगा लांबा और प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्याकारिणी की बैठक आयोजित की गई| बैठक के दौरान महिला विवाद की वजह बनी महिला पदाधिकारी को कक्ष से निकालने की बात कहना| दरअसल इस बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एक-एक कर पार्टी की हार का कारण जानने का प्रयास कर रही थी उसी दौरान कुछ महिला पदाधिकारियों ने पार्टी की कमजोरियों के बारे में बात करना शुरु कर दिया जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा ने महिला पदाधिकारी मधु शर्मा को कक्ष से निकल जाने के लिए कहा| उनके कक्ष से नहीं निकलने पर आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया जिसके बाद कांग्रेस की महिला नेत्री मधु शर्मा भी खुद से आपा खो बैठीं और उन्होने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश कांग्रेस की महिला अध्यक्ष विभा पटेल को जमकर खरी-खोटी सुना दी| इस मामले बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता गुंजन चौकसे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला विरोधी पार्टी रही है| यह पहला मामला नहीं है जब कांग्रेस में किसी महिला का सार्वजनिक तौर पर अपमान किया गया है इससे पहले रणदीप सुरजेवाला ने महिलाओं के विरोध में बोला था तब भी कोई महिला सामने नहीं आई,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जब इमरती देवी जैसी सम्मानित महिला के लिए अपमानजनक शब्द कहा तब कोई महिला नेत्री सामने नहीं आई तो यहां महिलाओं के अपमान की परंपरा पुरानी रही है| वहीं बीजेपी की एक और प्रवक्ता नेहा बग्गा ने भी कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में हमेशा से महिला नेत्रियों का अपमान होता रहा है| कांग्रेस में सीनियर नेताओं से लेकर आज वर्तमान में जो प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे हैं इन सभी ने किसी न किसी मौके पर महिलाओं का अपमान किया है| कांग्रेस पार्टी लक्ष्मी का अपमान करना नहीं जानती है इसी लिए आज कांग्रेस की यह दुर्दशा हो रही है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?अमरवाड़ा की जीत से खुश नहीं भाजपा,तीन उप चुनाव वाली विधानसभा सीटों पर अजय जामवाल टटोलेंगे कार्यकर्ताओं की नब्ज
जीत के बाद कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी भाजपा,बूथ अध्यक्षों का किया जाएगा सम्मान,शक्ति सम्मेलन किए जाएंगे आयोजित
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024