जीत के बाद कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी भाजपा,बूथ अध्यक्षों का किया जाएगा सम्मान,शक्ति सम्मेलन किए जाएंगे आयोजित

पहले विधानसभा और फिर लोकसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी शक्ति केन्द्रों पर सम्मेलन करने जा रही है| जिसमें बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा| मंगलवार देर रात तक सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारियों के बीच बैठक के दौरान कई तरह की चर्चाएं हुई हैं| बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि ऐतिहासिक जीत के बाद अब शक्ति केन्द्रों में सम्मेलन आयोजित किए जाएं| सीएम यादव ने कहा है कि दोनों चुनाव के परिणाम ऐतिहासिक रहे हैं जिसे हमे भूलना नहीं चाहिए| शक्ति और बूथ केन्द्रों पर जिन पदाधिकारियों ने पार्टी के लिए मेहनत की है उनका सम्मान भी किया जाना चाहिए लिहाजा सभी की सूची तैयार की जाए और उनका सम्मान किया जाए| सीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी को राजश्व अभियान में जुटना है और एक पेड़ मां के नाम को नीच तक लेकर जाना है| बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बूथ मैनेजमेंट की तारीफ करते हुए जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया है| गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अक्शर इस प्रकार के नवाचार करती रहती है जिससे कार्यकर्ताओं का मनोवल हमेशा बना रहे और वो पार्टी के प्रति हमेशा समर्पित रहें|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एमपी महिला कांग्रेस की बैठक में जूतम पैजार की नौवत,राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने महिला नेत्री को दी धमकी,जमकर हुआ विवाद
प्रदेश के सभी जिलों को जल्द मिलेंगे प्रभारी मंत्री,तबादलों से हटेगा प्रतिबंध,प्रभारी मंत्रियों की अनुसंशा पर होंगे तबादले
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024