सदस्यता अभियान को भाजपा ने बनाया महापर्व झोंकी ताकत,सीएम,अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी सहित सभी मंत्री और विधायकों ने बूथ में पहुंच कर बनाया सदस्य

भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को महापर्व के रुप में मना रही है और उसकी बानगी पंडित दीनदयाल की जन्मजयंती के मौके पर देखने को मिली| जब भारतीय जनता पार्टी ने न सिर्फ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बूथ में सदस्य बनाने के लिए उतार दिया बल्कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेस प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सहित सभी मंत्री और विधायक प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा सीटों के बूथों पर पहुंचे और लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया| गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान का आगाज दो सितंबर को पीएम मोदी का पहला सदस्य बनाने के साथ शुरु हुआ था| उसके बाद मप्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पहला सदस्य बनाने के बाद यह सदस्यता अभियान पूरे शबाब पर आ गया| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सदस्यता अभियान शुरु होने से पहले ही प्रदेश के लिए डेढ़ करोड़ का लक्ष्य निर्धारित कर दिया था जिसके तहत जिला इकाई से लेकर मंडल और बूथों तक सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया था| अब तक भाजपा ने मप्र में करीब 75 लाख सदस्य बना लिए हैं लेकिन पंडित दीनदयाल जंयती के मौके पर भाजपा ने मेगा सदस्यता अभियान का लक्ष्य रखा है जिसके तहत प्रदेश के 64 हजार से अधिक बूथों में 100-100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है| इस अभियान में भाजपा के सभी पदाधिकारी और सरकार के सभी मंत्री भी एक-एक बूथ पर पहुंचे और लोगों को डिजिटली सदस्य बनाया गया| भाजपा के प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह ने दावा किया कि डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है और जिस गति से मप्र में सदस्यता अभियान चल रहा है उससे साफ है कि लक्ष्य से कई गुना आगे सदस्यता अभियान जाने वाला है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?समयमान वेतनमान को लेकर कर्मचारी हो रहे लामबंद,आदेश जारी पर असमंजस की स्थिति बरकरार
सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला,शहरों में आने वाले श्रमिकों के लिए होटल की तर्ज पर बनेंगे 16 मॉडल रैन-बसेरे
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024