समयमान वेतनमान को लेकर कर्मचारी हो रहे लामबंद,आदेश जारी पर असमंजस की स्थिति बरकरार

समयमान वेतनमान को लेकर शासकीय विभागों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है| दरअसल प्रदेश के कर्मचारियों को 35 वर्ष की सेवा पूरी करने पर चौथा समयमान वेतनमान दिया जाना है| इसके लिए सामान्य प्रशासन और वित्त विभाग सभी विभागों को आदेश जारी कर चुका है| इसके बाद भी विभागों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है| मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों को अब तक चौथा समयमान वेतनमान नहीं दिया गया है| इसके पीछे पहले अधिक वेतन देने का तर्क दिया गया था| जबकि,मंत्रालय और अन्य कार्यालयों के कर्मचारियों के वेतन में अंतर प्रारंभ से रहा है| अब एक बार फिर मंत्रालय कर्मचारियों ने चौथा समयमान वेतनमान देने की मांग की है| दूसरी तरफ स्कूल शिक्षा विभाग ने भी प्रस्ताव भेजा है,जिसका परीक्षण वित्त विभाग के माध्यम से किया जा रहा है| प्रदेश के जिन कर्मचारियों को पद नहीं होने आ अन्य कारण से पात्र होने के बाद भी पदोन्नति नहीं मिल पाती है,उन्हे क्रमोन्नति के माध्यम से उच्चतर वेतनमान दिया जाता है| इस योजना के स्थान पर समयमान वेतनमान की व्यवस्था लागू की गई है| न्यायालय के आदेश पर पशुपालन एंव डेयरी विभाग के सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारियों को चौथे समयमान वेतनमान देने का निर्णय लिया गया है| स्कूल शिक्षा विभाग ने भी शिक्षकों के लिए प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग अभिमत के लिए भेजा,जिसे अब वित्त विभाग भेजा गया है| उधार मंत्रालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी सामान्य प्रशासन विभाग से चौथा समयमान वेतनमान देने की मांग की है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे अपना आयकर,विस में किया ऐलान,कैबिनेट में हुआ अनुमोदन
सदस्यता अभियान को भाजपा ने बनाया महापर्व झोंकी ताकत,सीएम,अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी सहित सभी मंत्री और विधायकों ने बूथ में पहुंच कर बनाया सदस्य
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024