Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी ने किया शिक्षा का भगवाकरण,हजारों शिक्षकों को दिलाई गई बीजेपी की सदस्यता

Sep 5, 2024 2 min read
बीजेपी ने किया शिक्षा का भगवाकरण,हजारों शिक्षकों को दिलाई गई बीजेपी की सदस्यता
ADVERTISEMENT
Font Size:

संगठन महापर्व के अनुसार भारतीय जनता पार्टी देश भर में सदस्यता अभियान चला रही है| इस अभियान के तहत भाजपा हाई कमान ने देश भर में दस करोड़ अतिरिक्त सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है| जिसको देखते हुए मप्र भाजपा ने अकेले डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का ऐलान कर दिया है| मप्र में भाजपा के सभी सातों मोर्चे और प्रकोष्ठ सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं और उन्हे कामयावी भी मिल रही है| लेकिन इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने निजी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी भाजपा की सदस्यता दिलाना शुरु कर दिया है| हांलाकि इसमें भाजपा किसी प्रकार की जोर जबरदस्ती नहीं कर रही है जो भी शिक्षक स्वयम भाजपा का सदस्य बनना चाहता है उसी को सदस्य बनाया जा रहा है| लेकिन यह पहली बार देखने में आया है कि प्रत्यक्ष तरीके से भाजपा ने शिक्षकों को पार्टी का सदस्य बनाना शुरु किया है| अभी तक देखने में आता था कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से कॉलेजों में छात्रों को शामिल किया जाता था| उसी प्रकार एनएसयूआई के माध्यम से कांग्रेस की छात्र विंग भी युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का काम करती थी लेकिन जिस प्रकार भाजपा ने शिक्षकों को निशाने में लिया है उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं| ऐसा भी नहीं है कि शिक्षा जगत के लोग भाजपा में काम नहीं करते थे इससे पहले प्रोफेसर और अन्य शिक्षा विद आरएसएस के लिए काम करते रहे हैं लेकिन वो अप्रत्यक्ष तरीके से ही रहा है| जिस प्रकार से भाजपा ने अब खुले तौर पर शिक्षकों को जोड़ने का प्रयास शुरु किया है उससे ऐसा लग रहा है कि जैसे भाजपा संघ की निरभरता को खत्म करने का प्रयास कर रही है|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीजेपी ने किया शिक्षा का भगवाकरण,हजारों शिक्षकों को दिलाई गई बीजेपी की सदस्यता | मुखबिर MP