कांग्रेस सोशल मीडिया नई रणनीति और ऊर्जा के साथ MP सरकार को घेरने की तैयारी में जुटा

भाजपा के संगठन को करारा जवाब देने के लिए कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। सरकार को घेरने के लिए सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ता ट्विटर, फेसबुक, वॉट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हो रहे हैं। मंडल और बूथ स्तर तक की गतिविधियों को सोशल मीडिया पर शेयर करने के निर्देश हैं। इधर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक की विशेष उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर ने पद ग्रहण करने के तुरंत बाद सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आगे की रणनीति तैयार की। राठौर के साथ कांग्रेस सोशल मीडिया के नवनियुक्त स्टेट कॉर्डिनेटर अभिनव बरोलिया, चंचलेश व्यास, असद खान और अपूर्व भारद्वाज ने भी पदभार ग्रहण किया। राठौर एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल, कांग्रेस पदाधिकारीगण डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, भूपेन्द्र गुप्ता, रवि सक्सेना, तनय अग्रवाल, अवनीश बुंदेला, आनंद जाट, जितेन्द्र पाल सिंह राजा, राहुल राठौर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बीजेपी ने किया शिक्षा का भगवाकरण,हजारों शिक्षकों को दिलाई गई बीजेपी की सदस्यता
भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर शेजवार को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिलाई भाजपा की सदस्यता
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024