Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विकसित भारत विजन को शब्दों में किया परिभाषित

Dec 30, 2025 3 min read
बीजेपी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विकसित भारत विजन को शब्दों में किया परिभाषित
ADVERTISEMENT
Font Size:

भोपाल नगर निगम में सुशासन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भारत रत्न पूर्व  प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के प्रधानमंत्री कार्यकाल में सुशासन की दिशा में उठाये गए कदमों पर मुख्य वक्ता के नाते भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत के व्यापक संदर्भ में सुशासन की परिभाषा प्रधानमंत्री के कार्यकाल में स्थापित करते हुए स्वराज को सुराज या सुशासन में बदलने का कार्य अटल ने किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने सत्ता को सेवा और सुशासन का उपकरण बनाया। आम व्यक्ति के दैनंदिन जीवन में जरूरी सुविधाओं की आपूर्ति हो या उसके मूल विकास में हिस्सेदारी हो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने किया। बिजली प्रधानमंत्री सड़क से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज योजना एक्सप्रेस हाईवे घरेलू गैस दूर संचार में क्रांति आर्थिक उदारीकरण, बीपीएल की अवधारणा, सूचना का अधिकार, शिक्षा का मौलिक अधिकार, अंतोदय अन्न योजना, संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना जैसी कई योजनाएं हैं जिसका श्रेय कांग्रेस की सरकार ने बाद में लेने का प्रयास भी किया। तब की संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना कई पड़ाव से गुजरती हुई आज विकसित भारत जी राम जी के रूप में सामने है। सूचना का अधिकार 2002 - 03 में संसद में रखने वाली अटल की सरकार ही थी। अंतोदय अन्न योजना शुरू हुई जिसने लक्षण गरीबी रेखा के लोगों को राशन उपलब्ध कराया जो आज पीएम मोदी के निशुल्क राशन योजना में परिणत हो चुकी है। संविधान के 86वें संशोधन करते हुए 14 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा देने का कार्य अटल की सरकार ने किया सर्व शिक्षा अभियान और स्कूल चले हम अभियान को कोई नहीं भूल सकता। पोखरण में परमाणु परीक्षण मात्र किसी देश को डराने धमकाने के लिए नहीं बल्कि भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रतिभा का उच्चतम प्रदर्शन और हमारी आर्थिक एवं वैज्ञानिक समृद्धि का भी उदाहरण था। अटल की ही सरकार ने आशी के माध्यम से राम जन्मभूमि के संदर्भ में साक्ष्य का संकलन किया, जो आगे जाकर सुप्रीम कोर्ट में बड़े निर्णय का कारण बना कि जहां राम लला विराजमान वहीं मंदिर बनेगा भव्य महान। आम व्यक्ति के जीवन में और राष्ट्र के मान सम्मान एवं समृद्धि में परिवर्तन लाने वाले अटल के योगदान का उल्लेख किया। आह्वान किया कि नगर निगम अटल जी के सुशासन के संदर्भ में आकलन करते हुए अपनी भूमिका और दायित्व का निर्वहन करे। महापौर मालती राय जिला अध्यक्ष Ravindra Yati नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी कार्यक्रम संयोजक मनोज राठौर महानगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन मंचासीन रहे और अपना संबोधन दिया। संचालन पार्षद/ जोन अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता ने किया। इस दौरान नगर निगम के महापौर परिषद के सदस्य गण पार्षद गण अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीजेपी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विकसित भारत विजन को शब्दों में किया परिभाषित | मुखबिर MP