Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर किया करारा प्रहार

Sep 8, 2024 2 min read
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर किया करारा प्रहार
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को संगठन पर्व संबंधित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की पार्षद बैठक को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए नहीं जनता की सेवा के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं की खीझ का सबसे बड़ा कारण यही है कि भाजपा और उसके नेता जनता की सेवा क्यों कर रहे हैं। दिग्विजय इसलिए भी खीझ रहे हैं कि पंच, सरपंच, जनपद, जिला पंचायत से लेकर नगर निगमों, प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है। सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस के नेता बिना पानी मछली की तरह तड़प रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इस लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मैदान में उतरें। संगठन पर्व में भोपाल जिले को मध्यप्रदेश में नंबर एक बनाने के लिए सब मिलकर प्रयास करें और सदस्यता में इतिहास बनाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले कांग्रेस नेता समाज का भला नहीं कर सकते, वो सिर्फ स्वार्थ की राजनीति करते हैं। भाजपा सत्ता नहीं जनता की सेवा के लिए कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर किया करारा प्रहार | मुखबिर MP