बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और दिग्विजय सिंह की जुवानी लड़ाई थाने तक आई,दर्ज हुई शिकायत

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच चल रही जुवानी लड़ाई अब कानूनी लड़ाई में तब्दील हो गई है। दरअसल शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दिग्विजय सिंह को आतंकियों का हिमायती बताते हुए उन पर करारा हमला किया था। इस बयान की जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। दिग्विजय सिंह का बयान आते ही पूरा बीजेपी संगठन प्रदेश अध्यक्ष के साथ खड़ा हो गया और पूर्व सीएम दिग्विजय के खिलाफ जमकर जुवानी हमले शुरु हो गए बात सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रही भोपाल बीजेपी अध्यक्ष सुमित पचौरी के साथ एक प्रतिनिधि मंडल क्राइम ब्रांच पुलिस के पास पहुंचा और आपत्ति जनक शब्द को बोलने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पूरा मामला जांच में है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष के बीच जुवानी जंग अब भी लगातार जारी है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर किया करारा प्रहार
शासकीय कर्मचारियों में नई पेंशन योजना को लेकर असमंजस,केन्द्र ने लागू की है यूनिफाइड पेंशन स्कीम
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024