पहले जिलों में फिर प्रदेश में कार्यकारिणी की घोषणा करेगी भाजपा,हर जिले में दो-दो वरिष्ठ नेता कार्यकारिणी तैयार करने में करेंगे मदद

मप्र भाजपा के जिला अध्यक्षों का निर्वाचन करीब पांच महीने पहले हो चुका था। सभी जिला अध्यक्षों से कार्यकारिणी के गठन का भी निर्देश दिया गया था उसके बाद भी जिला अध्यक्ष कार्यकारिणी तैयार नहीं कर पाए। उस वक्त भाजपा के जिला अध्यक्ष इस बात का इंतजार कर रहे थे कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाए उसके बाद वो जिला कार्यकारिणी तैयार करेंगे। अब प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद जिलों की कार्यकारिणी की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बैठक कर इस विषय पर चर्चा की है। जिलों में कार्यकारिणी गठन करने के लिए अब प्रदेश नेतृत्व की तरफ से दो-दो पदाधिकारी जिलों में भेज कर जिला कार्यकारिणी का गठन कराया जाएगा। ये पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी गठन में कार्यकर्ताओं का चयन करेंगे। जिलों की कार्यकारिणी का गठन होते ही प्रदेश कार्यकारिणी के गठन का कार्य शुरु किया जाएगा। पार्टी यह भी जोर दे रही है कि कार्यकारिणी में जो पादाधिकारी नियुक्त हों वो निर्विरोध तरीके से चुने जाएं। इस बार जिलों की कार्यकारिणी में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी होगा तो वहीं एक संभाग स्तर का पादाधिकारी भी शामिल किया जाएगा। इन दो पदाधिकारियों को दो जिलों की कमान सौंपी जाएगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल,बंद कमरे में हुई मुलाकात
'देश के सबसे झूठे नेता' राहुल गांधी,पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने लगाया आरोप
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024