Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

पहले रायशुमारी से भाजपा मंडल अध्यक्षों की करेगी नियुक्ति,बात नहीं बनी तो होंगे चुनाव,मंडल अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्षों का होगा चुनाव

Sep 15, 2024 2 min read
पहले रायशुमारी से भाजपा मंडल अध्यक्षों की करेगी नियुक्ति,बात नहीं बनी तो होंगे चुनाव,मंडल अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्षों का होगा चुनाव
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी देश भर में सदस्यता अभियान चला रही है| सदस्यता अभियान खत्म होते ही संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी साढ़े चार साल बाद मंडल अध्यक्षों के चुनाव कराने जा रही है| पार्टी की तैयारी नवंबर में मंडल अध्यक्षों का चुनाव कराने की है| इसके बाद जिलाअध्यक्षों का चुनाव कराने की तैयारी है| पहले रायशुमारी से अध्यक्ष चुने जाने की भाजपा ने योजना तैयार की है सहमति नहीं बनने पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराए जाएंगे| इस चुनाव में इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा कि किसी विधायक य मंत्री के दबाव में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति न हो| गौरतलब है कि पहले कोरोना फिर लोकसभा और विधानसभा चुनाव के कारण भाजपा संगठन के चुनाव पिछले साढ़े चार साल से नहीं हो पाए हैं| लेकिन अब केन्द्रीय नेतृत्व ने चुनाव कराने की समय सीमा तय कर दी है| विधानसभा और लोकसभा में कार्यकर्ताओं की परफॉर्मेंस भी मंडल और जिला अध्यक्ष के चयन का आधार होगा| संगठन पर्व के दौरान अधिक से अधिक सदस्य बनाने वाले नामों की अनुशंसा की जा सकती है| दिल्ली में हुई बैठक में भी पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा की गई है| शनिवार तक प्रदेश में चले सदस्यता अभियान में 29 लाख से ऊपर सदस्यता अभियान का आंकड़ा पहुंच चुका है| बताया जा रहा है कि बूथ अध्यक्ष के चुनाव के बाद मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा| बूथ अध्यक्ष का चयन और मंडल प्रतिनिधि चुनने के बाद बूथ अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधि ही मंडल अध्यक्ष का चुनाव करेंगे| इसके बाद जिला अध्यक्षों का चुनाव कराया जाएगा| पार्टी ने सभी 64,871 बूथों पर चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है|

ADVERTISEMENT

 

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
पहले रायशुमारी से भाजपा मंडल अध्यक्षों की करेगी नियुक्ति,बात नहीं बनी तो होंगे चुनाव,मंडल अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्षों का होगा चुनाव | मुखबिर MP