Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'कांग्रेस कहती है जनता खुद सरकार बनाएगी' 'भाजपा कहती है हम घर जाकर आशीर्वाद लेकर सरकार बनाएंगे'

Sep 15, 2024 2 min read
'कांग्रेस कहती है जनता खुद सरकार बनाएगी' 'भाजपा कहती है हम घर जाकर आशीर्वाद लेकर सरकार बनाएंगे'
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीत जनता पार्टी सदस्यता अभियान को कितनी गंभीरता से लेती है उसकी बानगी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आ रही तस्वीरों से देखी जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा हों य फिर प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह ये सभी नेता न सिर्फ राजधानी अथवा किसी अन्य शहर में सदस्यता दिला रहे बल्कि वो गांव,गरीब और किसान के पास भी पहुंच कर उन्हे पार्टी का सदस्य बना रहे हैं। गांव में खेत पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किसान को डिजिटली पार्टी का सदस्य बनाया तो वहीं खलिहान में बैठ कर भी सदस्यता अभियान जारी रखा। एक तस्वीर प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह की भी देखने को मिली जहां वो एक खेत में किसान को पार्टी का सदस्य बनाते नजर आए। पार्टी के जब इतने बड़े पदाधिकारी मेहनत करते नजर आते हैं तो बूथ स्तर के कार्यकर्ता को बूस्टर डोज मिलता है जिसके बाद कार्यकर्ता संगठन के इस महापर्व में अपनी सदस्यता रुपी आहुति के लिए जी जान से लग जाते हैं। भाजपा सदस्यता अभियान चला कर संगठन को मजबूत करने के साथ साल 2028 की तैयारी को अंजाम दे रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता यही कह कर संतोष करते हैं कि प्रदेश की जनता खुद कांग्रेस की सरकार बनाएगी। जीतू पटवारी के अध्यक्ष बनने के बाद कुछ आंदोलन धरातल में उतरे लेकिन वो भी दिवाली के बंम की तरस फुस्स निकले। किसी एक मुद्दे पर कांग्रेस कभी टिकती नहीं प्रेसवार्ता कर बड़े आरोप लगाए जाते हैं उसके सिद्ध करने की बारी आती है तो कहा जाता है न्यूज पेपर में खबर छपी थी। इस प्रकार कांग्रेस साल 2028 की तैयारी करती है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'कांग्रेस कहती है जनता खुद सरकार बनाएगी' 'भाजपा कहती है हम घर जाकर आशीर्वाद लेकर सरकार बनाएंगे' | मुखबिर MP