कृषि मंत्री से सीएम मोहन यादव की शिकायत लेकर पहुंचे बीजेपी के कार्यकर्ता कहा सीएम ने वादा किया और पूरा नहीं किया

मप्र भाजपा कार्यालय में शुरु किया गया सहयोग सेल भाजपा के मंत्रियों के लिए भी सिरदर्द बनने लगा है। दरअसल सीएम मोहन यादव कुछ वादे मंच से कर देते हैं जिसे वो पूरा नहीं कर पाते अथवा पूरा होने में देरी होती है ऐसी स्थिति में भाजपा के कार्यकर्ताओं से स्थानीय जनता सवाल जवाब करती है तो वो असहज सा महसूस करने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में देखने को मिला जब कषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना जनसुनवाई कर रहे थे उसी दौरान सिवनी जिले से केवलारी के कुछ कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ता मंत्री से मिलते ही बोले कि हमारे यहां एक कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना की राशि अंतरित करने के बाद स्थानीय जनता से वादा करते हुए कहा था कि मक्के के लिए एमएसपी तय की जाएगी। जिससे किसानों के मक्के को सही कीमत मिल पाए। एक कार्यकर्ता ने बताया कि केवलारी में इस बार अधिकतम 1200 रुप क्विंटल मक्का बिका है जिससे किसानों की लागत तक वसूल नहीं हुई। भाजपा की जनसुनवाई में कुछ किसानों के साथ आए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री से कहा कि सीएम साहब ने वादा तो कर दिया लेकिन उसे लागू करने की कोई पहल नहीं की। किसान अब तक इंतजार कर रहे थे लेकिन उनको रकम की आवश्यकता थी जिसके चलते उन्होंने औने-पौने दाम में मक्के की फसल बेच दी। बीजेपी कार्यकर्ता का कहना था कि अब किसान उनके घर आकर कहते हैं कि सीएम ने वादा किया था उनसे वादा पूरा करवाओ अथवा भावांतर योजना के माध्यम से उनके खाते में राशि डलवाओ। कार्यकर्ताओं की बात सुनने के बाद कृषि मंत्री कंसाना ने आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी शिकायत सीएम तक पहुंचाई जाएगी और पूरी कोशिश रहेगी कि किसानों को फसल का उचित दाम मिले जिससे किसी भी किसान का नुक़सान न होने पाए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सड़क योजना से लेकर मेट्रो की रफ्तार और स्थाई-अस्थाई नौकरियों पर बड़ा फैसला
कार्यकर्ताओं की पार्टी कहलाने वाली बीजेपी में दो व्यक्तियों का प्रभुत्व कार्यकर्ताओं में विरोध करने का नहीं सामर्थ्य
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024