Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सड़क योजना से लेकर मेट्रो की रफ्तार और स्थाई-अस्थाई नौकरियों पर बड़ा फैसला

Dec 16, 2025 1 min read
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सड़क योजना से लेकर मेट्रो की रफ्तार और स्थाई-अस्थाई नौकरियों पर बड़ा फैसला
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना में बड़ा फैसला करते हुए मोहन सरकार ने विभाग में 10 लाख या उससे अधिक लागत राशि के कार्य स्वीकृत किए जाने की अनुमति प्रदान की गई। स्वीकृति अनुसार 693 करोड़ 76 लाख रूपये की लागत के लगभग 3810 कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। बैठक में भोपाल एवं इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के संचालन और रखरखाव के लिए वर्ष 2025-26 के लिए राजस्व मद में 90 करोड़ 67 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने राज्य में 6 वन विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए 48 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मंत्रि-परिषद ने राज्य शासन के विभिन्न विभागों में स्वीकृत स्थायी और अस्थायी पदों के विभेदीकरण को समाप्त करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान स्वीकृत अस्थायी पदों को स्थायी पदों में परिवर्तित करने के लिए सेवा भर्ती नियम में आवश्यक प्रावधान करने की स्वीकृति दी गई। कार्यभारित और आकस्मिक स्थापना के सभी पदों को सांख्येतर घोषित कर इन पदों पर नवीन नियुक्ति न करने की भी अनुमति दी गई।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सड़क योजना से लेकर मेट्रो की रफ्तार और स्थाई-अस्थाई नौकरियों पर बड़ा फैसला | मुखबिर MP