सक्रिय सदस्यता में फेल हुए भाजपा कार्यकर्ता' टेंशन में संगठन,चुनाव में नहीं हो पाएंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं पर सक्रिय सदस्यता सूची से बाहर होने की तलवार लटक गई है| दरअसल सक्रिय सदस्य बनने के लिए हर कार्यकर्ता को अपने रिफ्रेंस नंबर पर और अपनी ही विधानसभा के ब्यक्तियों से 100-100 मिसकॉल कराने का नियम भाजपा की ओर से तैयार किया गया था| लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ऐसा करने के बजाय विधायक,मंत्री और सांसदों को खुश करने के लिए उनके रिफ्रेंस नंबर पर मिसकॉल कराया जिसके कारण उनके 100-100 मिसकॉल नहीं हो पाए| 15 अक्टूबर सदस्यता अभियान की आखिरी तारीख है और इस तारीख तक लाखों ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्होने खुद के रिफ्रेंस नंबर पर 100-100 मिसकॉल नहीं करवाए हैं| 100 मिस कॉल कराने के बाद भाजपा माइक्रोडोनेशन के माध्यम से नमो एर में 100 रुपये जमा करना है जिसके बाद उन कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य होने का लेटर मिल जाएगा| जो कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य होगा वही बूथ,शक्ति केन्द्र,मंडल,ब्लॉक,जिला और हर इकाई में किसी भी पद का दावेदार हो पाएगा| लेकिन लाखों कार्यकर्ता अब किसी भी पद के दावेदार नहीं होंगे क्योंकि उनके रिफ्रेंस नंबर पर 100 मिसकॉल ही नहीं हैं| एक और मजेदार बात निकल कर सामने आई है जिसके तहत ग्वालियर-चंबल की तरफ सबसे कम भाजपा के सक्रिय सदस्य बनने वाले हैं| क्योंकि वहां के सभी कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के रिफ्रेंस नंबर पर मिसकॉल कराया है| ऐसी स्थिति में भाजपा का नेतृत्व खुद टेंशन में है कि ग्वालियर-चंबल अंचल में क्या उपाय अपनाया जाए जिससे उनके सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ पाए| पांच नवंबर को भाजपा की सदस्यता सूची जारी की जाएगी उसके बाद भाजपा के संगठनात्मक चुनाव का आगाज हो जाएगा लेकिन इस वक्त भाजपा इसी संशय में पड़ी है कि उसके सक्रिय सदस्य कैसे बढ़ें| गौरतलब है कि दो सितंबर से भाजपा ने सदस्यता अभियान का मप्र में आगाज किया था और डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था जिसे भाजपा ने हासिल भी कर लिया है लेकिन सक्रिय सदस्य में भाजपा कोसों दूर हो गई है जिसके कारण भाजपा के बड़े नेता भी टेंशन में हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?स्ट्रॉबेरी की फसल ने किसान बाबूलाल पाटीदार को किया मालामाल,अब एमपी में और जगह होगा प्रयोग
'कैपिटल ऑफ माइंस' का केन्द्र बनेगा मध्यप्रदेश,दो दिवसीय कॉन्क्लेव में रखी जाएगी नीव
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024