Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'शक्ति' के सम्मान में भाजपा की आक्रोश यात्रा आज भविष्य में विधानसभा के विशेष सत्र में आएगा निंदा प्रस्ताव

Apr 19, 2026 3 min read
'शक्ति' के सम्मान में भाजपा की आक्रोश यात्रा आज भविष्य में विधानसभा के विशेष सत्र में आएगा निंदा प्रस्ताव
ADVERTISEMENT
Font Size:

संसद में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक के गिरने के बाद भाजपा ने कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा जनता के सामने लाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम तय किए हैं। प्रदेश भर में पद यात्रा निकालने के साथ जिलों,निकाय,पंचायत स्तर तक विरोध-प्रदर्शन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस प्रदर्शन की शुरुआत 20 अप्रैल को भोपाल के एमवीएम मैदान में बड़ी आक्रोश रैली और पद यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद आने वाले दिनों में भाजपा का संगठन सामाजिक संगठनों के साथ मिल कर प्रदेश के अन्य बड़े जिलों और संभागों में आक्रोश रैली के साथ पद यात्रा निकाल कर जनता तक कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा पहुंचाएगी। नगर पालिका,नगर पंचायतों और नगर निगमों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए प्रस्ताव पारित कराएंगे। इस पूरे सियासी घटनाक्रम को देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस कमेटी की तरफ से भी जगह-जगह प्रेसवार्ता का आयोजन कर भाजपा सरकार के मंसूबों को जनता के सामने लाया जाएगा। कांग्रेस प्रेसवार्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखेगी और जनता को बताएगी कि महिला आरक्षण पर भाजपा की मंशा क्या थी और इसे पास होने से क्यों रोका गया है। भाजपा और कांग्रेस जैसे दल की तरफ से महिला आरक्षण मामले में अलग-अलग कार्यक्रम से यह तय हो गया है कि महिला को बराबरी का सम्मान सम्मान मिले या न मिले लेकिन राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए महिलाओं को इस्तेमाल करने से कोई दल पीछे नहीं रहना चाहता। दरअसल भाजपा को महिला के नाम पर सत्ता की चाभी मिल चुकी है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में लाड़ली बहना योजना के बाद जिस प्रकार से भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की उसके बाद इस योजना को देश के अन्य राज्यों में भी अलग-अलग नाम से लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की गई। अब मोदी सरकार मिशन 29 की तैयारी में अभी से जुट गई है लिहाजा भाजपा महिला आरक्षण को हथियार बना कर जनता के बीच जा रही है। और अपनी भावना प्रगट कर महिलाओं की भावनाओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। महिला आरक्षण से देश की राजनीति में अचानक बदलाव आ गया है। सारे मुद्दे पीछे छूट चुके हैं। असल में यहां किसी को अधिकार देने की योजना पर काम नहीं हो रहा। सिर्फ भावनाओं के बांध को अपनी तरफ करने का प्रयास हो रहा है जिसमें भाजपा को कामयाबी मिल रही है। इसलिए इस पूरे मामले को सदन के बाद सड़क तक भाजपा ला रही है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'शक्ति' के सम्मान में भाजपा की आक्रोश यात्रा आज भविष्य में विधानसभा के विशेष सत्र में आएगा निंदा प्रस्ताव | मुखबिर MP