विवादित बयानों से बीजेपी का बढ़ा 'बीपी और ब्लड प्रेशर' दो हजार जगहों पर कार्यकर्ताओं का हुआ स्वास्थ परीक्षण

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विवादित बयानों से पार्टी के कार्यकर्ताओं का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। जिस प्रकार से मंत्री विजय शाह फिर जगदीश देवड़ा ने देश की सेना पर विवादित बयान दिया और फिर उनके बयानों को आधार बना कर कांग्रेस ने पूरी बीजेपी को कटघरे में खड़ा कर दिया तो पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। आखिर ब्लड प्रेशर बढ़े भी क्यों न कैडर की बात करने वाली भाजपा के अलग-अलग नेता जिस प्रकार से बयान दे रहे हैं उसका खामियाजा पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। विवादित बयान तो पिछले कुछ समय से मानो भाजपा की परिपाटी बन गया है। पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह की बात करें अथवा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की। उसके बाद पार्टी के सीनियर नेता प्रहलाद पटेल ने प्रदेश की जनता को भिखारी तक कहने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती। भाजपा इन नेताओं के बयानों से अभी तक उबरी नहीं थी कि अब विजय शाह ने बयान दिया जिसका भाजपा काउंटर करने में लगी थी। भाजपा विजय शाह का काउंटर तैयार भी नहीं कर पाई कि जगदीश देवड़ा ने विवादित बयान दे दिया बात यहीं खत्म नहीं हुई वरिष्ठ नेता बग्गन सिंह कुलस्ते ने तो आतंकियों को ही 'अपना' बोल दिया और अब सफाई भी देते फिर रहे हैं। ऐसे ही एक के बाद एक बयानों से पूरी भाजपा के कार्यकर्ता घायल हो गए और स्थिति यहां तक पहुंच गई कि भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना पड़ा। प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के बढ़े ब्लड प्रेशर को चेक करने के लिए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ को प्रदेश भर में 200 से ज्यादा निशुल्क शिविरों का आयोजन करना पड़ा। शिविर के माध्यम से भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खुद को फिट करने का प्रयास कर रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?आयुष डॉक्टर और चिकित्सकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ी,अब 65 की उम्मी में होंगे रिटायर
शहरी सुधार' कार्यक्रम से विकास की लिखी जा रही नई परिभाष
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024