कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का भाजपा के आदिवासी मंत्री करेंगे काउंटर,अमरवाड़ा में संभालेंगे कमान

छिंदवाड़ा उप चुनाव कांग्रेस के लिए जितना प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है उतना ही सत्ताधारी पार्टी भाजपा के लिए भी प्रतिष्ठा का ही सवाल है| दरअसल प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज की थी लेकिन छिंदवाड़ा की छह मे से एक भी सीट जीतने में भाजपा कामयाब नहीं हुई थी| हांलाकि उसकी भरपाई भाजपा ने नकुलनाथ को हरा कर की लेकिन इसी बीच अमरवाड़ा के कांग्रेस विधायक ने पार्टी का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया जिसके कारण यह सीट रिक्त हुई और अब उसमें उप चुनाव होने जा रहा है| कांग्रेस पार्टी ने इस सीट को जीतने के लिए अपने सभी योद्धाओं को स्टार प्रचारक के रुप में उतार दिया है| वहीं कांग्रेस के सभी स्टार प्रचारकों पर काउंटर अटैक करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने आदिवासी मंत्रियों को कमान सौंप दी है क्योकि अमरवाड़ा विधानसभा सीट आदिवासी बहुल सीट मानी जाती है| भाजपा की तरफ से संपतिया उइके,नगर सिंह चौहान,दुर्गादास उइके,सावित्री ठाकुर,डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और विजय शाह को अमरवाड़ा में उतार दिया गया है| गौरतलब है कि पीएचई मंत्री संपतिया उइके को अमरवाड़ा उप चुनाव के लिए प्रभारी बनाया है तो वहीं मंत्री नागर सिंह चौहान बड़ा आदिवासी चेहरे के रुप में माने जाते हैं यह सभी मंत्री 25 जून से चुनाव की कमान संभालेंगे| अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित सीट अमरवाड़ा पर गैर कांग्रेसी प्रत्याशी ने चार बार जीत दर्ज की है| तो भाजपा ने दो बार 1990 और 2008 में इस सीट से चुनाव जीता था| वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रहे कमलेश शाह यहां से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं और अब भाजपा के टिकट पर उप चुनाव लड़ेंगे| कमलेश शाह का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार धीरनशा इनवाती से है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?शासकीय सेवकों पर सख्ती की तैयारी,मोबाइल एप से जियो अटेंडेंस करनी होगी दर्ज,शिकायतों के बाद सख्त हुई सरकार
एक राज्य दो विधान,मंत्रियों और आम नागरिकों के लिए अलग-अलग कानून,मंत्रियों और विधायकों का आयकर भरती है सरकार
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025