शासकीय सेवकों पर सख्ती की तैयारी,मोबाइल एप से जियो अटेंडेंस करनी होगी दर्ज,शिकायतों के बाद सख्त हुई सरकार

प्रदेश की मोहन सरकार आम नागरिकों के हितों को देखते हुए शासकीय सेवकों के कार्यालय आने पर अब सख्त नजर रखने वाली है| सीएम हेल्प लाइन में शासकीय कर्मचारियों के कार्यालय आने की लगातार शिकायतें दर्ज हो रहीं थी जिसके कारण अब प्रदेश की मोहन सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है| बताया जा रहा है कि जो कर्मचारी कार्यालय लेट आते थे उनकी टाइमिंग को देखते हुए मोबाइल एप के माध्यम से जियो अटेंडेंस दर्ज करनी होगी| राजस्व विभाग पटवारियों के लिए यह व्यवस्था लागू करने जा रहा है| सरकार के इस आदेश के बाद वो अपने पदस्थापना से गायब नहीं रह पाएंगे| यह व्यवस्था अन्य विभागों के जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर भी लागू होगी| राज्य सरकार ने यह कदम इस लिए उठाया है क्योंकि कई कर्मचारी समय पर दफ्तर में उपस्थित नहीं होते हैं| कुछ कर्मचारियों के तो नियमित रुप से लेट आने की शिकायतें हैं| अब ऐसे कर्मचारियों के मोबाइल बेस्ड अटेंडेंस करेंट लोकेशन के साथ दर्ज होगी| राज्य सरकार ने देरी से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है कि आदतन देर से आने वाले दफ्तर से जल्दी जाने वाले कर्मचारियों के मामले को संबंधित सक्षम अधिकारियों को गंभीरता से लेना चाहिए| दरअसल जियो अटेंडेंस एक स्मार्ट मानीटरिंग टूल है जो कर्मचारियों की उपस्थिति को जियो-लोकेशन के साथ ट्रैक करता है| और फील्ड स्टाफ के साथ-साथ आन-साइड सपोर्ट स्टाफ के लिए उनकी तस्वीर के साथ टैग किया जाता है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एक जुलाई से शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को नहीं मिलेगा अवकाश,विभाग के निर्देश का करना होगा पालन
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का भाजपा के आदिवासी मंत्री करेंगे काउंटर,अमरवाड़ा में संभालेंगे कमान
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025