एक जुलाई से शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को नहीं मिलेगा अवकाश,विभाग के निर्देश का करना होगा पालन

मध्यप्रदेश में एक जुलाई से मानसून सत्र शुरु हो रहा है| और उसको लेकर शासकीय विभागों की तैयारियां उद्धस्तर पर जारी हैं| उच्च शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है और उसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है| आदेश के मुताबिक विधानसभा सत्र के दौरान उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े हुए सवाल और जवाब तैयार करने के लिए मुख्यालय में कर्मचारी का रहना अनिवार्य होगा| किसी कर्मचारी और अधिकारी को अति आवश्यक कार्य होने पर मुख्य सचिव की अनुमति लेना होगा| इसके बाद ही उन्हे मुख्यालय छोड़ने की अनुमति मिलेगी| उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कॉलेजों के प्राचार्य और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को निर्देश दिए हैं| गौरतलब है कि विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से 19 जुलाई तक संचालित होना है| लिहाजा विधानसभा के मानसून सत्र को देखते हुए निर्देशित किया गया है कि विधानसभा में विभाग से संबंधित प्रश्नों के उत्तर समय-सीमा में प्रेशित करने के लिए समस्त जानकारी के साथ निरंतर कार्य स्थल के मुख्यालय पर उपस्थित रहें| किसी भी स्थिति में अपर मुख्य सचिव,उच्च शिक्षा विभाग की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?11 साल बाद होंगे सहकारी संस्थाओं के चुनाव,भाजपा ब्लाक स्तर के कार्यकर्ताओं को अर्जेस्ट करने में जुटी
शासकीय सेवकों पर सख्ती की तैयारी,मोबाइल एप से जियो अटेंडेंस करनी होगी दर्ज,शिकायतों के बाद सख्त हुई सरकार
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025