संगठन चुनाव से पहले आज दिल्ली में होगी भाजपा की बड़ी बैठक,करीब सात घंटे तक चलेगी मैराथन बैठक,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य सदस्य होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में बड़ी बैठक आयोजित करने जा रही है| इस बैठक में होने वाले संगठनात्मक चुनाव की रुप रेखा तैयार की जाएगी| मध्यप्रदेश के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही विवेक शेजवलकर को चुनाव अधिकारी नियुक्त करते हुए उनके साथ चार सहायकों की भी घोषणा की है| दिल्ली में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे| गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी का अब सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है और पांच नवंबर को सक्रिय सदस्यों की सूची जारी होने के बाद संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी| उसके पहले भाजपा बैठक आयोजित कर अपनी तैयारियों को अंतिम रुप देना चाहती है| मध्यप्रदेश की तरफ से अध्यक्ष वीडी शर्मा,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर सहित उनके चार सहयोगी भी बैठक में शामिल होंगे| इस बैठक में बागी पदाधिकारियों को लेकर भी ठोस निर्णय लिया जाएगा| दरअसल भाजपा ने योजना तैयार करते हुए कहा है कि उन कार्यकर्ताओं को पार्टी में स्थान नहीं दिया जाएगा जिन्होने लोकसभा और फिर विधानसभा में पार्टी के साथ वगावत की है| ऐसे करीब एक दर्जन से अधिक पूर्व विधायक और पूर्व सांसदों सहित कई बड़े पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं| इन सभी ने सदस्यता अभियान में भाग लिया और सक्रिय सदस्यता की सूची में भी सामिल हो गए हैं लिहाजा अब भाजपा की मंडल और जिले की कमेटियां ऐसे नेताओं को चिन्हित कर बाहर का रास्ता दिखाएंगी| कुल मिला कर भाजपा विश्वसनीय लोगों को ही पार्टी में रखना चाहती है जिससे भविष्य की रणनीति पर मजबूत के साथ काम किया जा सके| भाजपा को ऐसे नेताओं की जरुरत नहीं है जो ऐन मौके पर पार्टी का साथ छोड़ कर दूसरी पार्टियों के लिए काम करते हैं अथवा पार्टी के फैसले पर सवाल खड़ा करते हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बागियों की भाजपा में नो इंट्री,पार्टी हाईकमान ने सभी मंडल अध्यक्षों को दिए निर्देश,लोकसभा और विधानसभा में बगावत करने वाले नहीं बनेंगे भाजपा के सदस्य
कांग्रेस ने पिटे मोहरों पर लगाया दांव,बुंदनी से राजकुमार पटेल तो विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा लड़ेंगे चुनाव,सपा ने कांग्रेस की बढ़ाई मुस्किल,बुंदनी से अर्जुन आर्य को दिया टिकट
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024