कांग्रेस ने पिटे मोहरों पर लगाया दांव,बुंदनी से राजकुमार पटेल तो विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा लड़ेंगे चुनाव,सपा ने कांग्रेस की बढ़ाई मुस्किल,बुंदनी से अर्जुन आर्य को दिया टिकट

मध्यप्रदेश की बुंदनी और विजयपुर विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है| अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टियां अपने सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों की घोषित कर चुकी हैं| कांग्रेस ने कई दिनों तक रायशुमारी करने के बाद विजय मल्होत्रा और राजकुमार पटेल के नामों का ऐलान किया है| कांग्रेस पार्टी ने जातीय समीकरण को देखते हुए दोनों नामों का ऐलान किया है| बुंदनी किरार बाहुल सीट मानी जाती है जहां भाजपा ने ब्राह्मण कैंडिडेट रमाकांत भार्गव को चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने ओबीसी की संख्या को देखते हुए ओबीसी वर्ग के ही उम्मीदवार राजकुमार पटेल को चुनाव मैदान में उतार कर लड़ाई को जोरदार बना दिया है| हांलाकि कांग्रेस ने जिन उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है वो कोई नए नहीं हैं लेकिन कांग्रेस के पास इन उम्मीदवारों के अलावा कोई और मजबूत विकल्प भी नहीं था| भारतीय जनता पार्टी की पहले ही चुनावी जमावट शुरु हो चुकी है अब कांग्रेस को भाजपा के ब्यूह को भेदने के लिए विशेश रणनीति तैयार करनी होगी| क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में तो कांग्रेस को लगातार हार का ही सामना करना पड़ा है और वो लगातार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की व्यूह रचना को भेदने में नाकाम साबित होते रहे हैं| कांग्रेस की अब सबसे बड़ी चुनौती एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगी क्योंकि कांग्रेस पार्टी ऐन मौके पर बिखर जाती है और वही उसकी हार का कारण भी बनता है| फिलहाल कांग्रेस को अपने सहयोगी दल समाजवादी पार्टी से भी दो हाथ करना होगा क्योंकि दो सीटों में एक सीट पर समाजवादी पार्टी भी ताल ठोक रही है| सपा के पदाधिकारियों का मानना है कि दोनों सीटों में एक उम्मीदवार उनका भी होना चाहिए| लेकिन कांग्रेस ने जब सपा की बात को नहीं माना तो सपा ने बुंदनी से अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है| सपा की तरफ से अर्जुन आर्य को चुनाव मैदान में उतार कर इस लड़ाई को दिलचश्प तो बना ही दिया है साथ ही कांग्रेस की हार पर मुहार भी लगा दिया है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?संगठन चुनाव से पहले आज दिल्ली में होगी भाजपा की बड़ी बैठक,करीब सात घंटे तक चलेगी मैराथन बैठक,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य सदस्य होंगे शामिल
मेडिकल कॉलेज के पदों पर भर्ती की आयु सीमा को 40 वर्ष से बढ़ाकर 50 वर्ष किये जाने का राजेन्द्र शुक्ला ने रखा प्रस्ताव
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024