भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा की बढ़ाई मुस्किलें,दिल्ली पहुंचा पूरा मामला,प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई

पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने सागर में कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर सवाल उठाया है जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में एक नया तूफान आ गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी स्वीकार करें, लेकिन मैं नहीं करूंगा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह ने सागर जिले में आयोजित एक दीपावली मिलन समारोह के दौरान कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के प्रति नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि जिन लोगों के कारण भाजपा कार्यकर्ता पहले परेशान हुए हैं, उन्हें वो कभी स्वीकार नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने खुरई के पूर्व कांग्रेस विधायक अरुणोदय चौबे और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा। भूपेन्द्र सिंह बयान पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो बुंदेलखंड भाजपा की अदावत अब सतह पर आने लगी है और यह बगावत में तब्दील न हो उसके पहले एमपी बीजेपी ने पूरे मामले की शिकायत दिल्ली तक कर दी हैं। हांलाकि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस पूरे मामले में बयान देते हुए उन्होने कहा कि भाजपा की नीति, नेतृत्व और कामों से प्रभावित होकर कोई पार्टी में शामिल हुआ है तो उसका संगठन स्वागत करता है। भाजपा में शामिल होने वाले लोग अब भाजपा के हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत किसी के कुछ विचार हो सकते हैं, लेकिन संगठन के नाते से भाजपा में आए लोग अब भाजपा की ताकत हैं। वोपार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों पर कोई संदेश नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी को कोई व्यक्तिगत परेशानी है तो पार्टी फोरम पर चर्चा होती है। भाजपा में कभी कोई मनभेद नहीं होते। हम एक परिवार हैं और परिवार के नाते से ही काम करते हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एमएसपी पर धान, ज्वार एवं बाजरा की उपार्जन नीति जारी,न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी फसल खरीदी
30 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 1 रूपए प्रति यूनिट बिजली,पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं को दी 151 करोड़ की सब्सिडी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024