30 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 1 रूपए प्रति यूनिट बिजली,पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं को दी 151 करोड़ की सब्सिडी

मप्र सरकार की ओर से संचालित अटल गृह ज्योति योजना के तहत पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रभावी क्रियान्वयन कर प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को लाभान्वित किया जा रहा है। दस नवंबर की स्थिति में पिछले बिल माह के दौरान 30 लाख 55 हजार उपभोक्ताओं को योजना से लाभान्वित कर सौ यूनिट तक की बिजली एक रूपए यूनिट से उपलब्ध कराई गई है। उपभोक्ताओं को इससे एक माह में 151 करोड़ रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। इंदौर रीजन के 8 एवं उज्जैन रीजन के 7 जिलों में अटल गृह ज्योति योजना का बेहतर संचालन कर प्रत्येक पात्र उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान की जा रही है। योजना में प्रथम सौ यूनिट तक बिजली एक रूपए यूनिट में उपभोक्ताओं को दी जाती है, शेष बिल राशि शासन से सब्सिडी के रूप में कंपनी को मिलती हैं। पात्र उपभोक्ता को 550 रूपए से ज्यादा की अधिकतम सब्सिडी प्रति बिल प्राप्त होती है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि इंदौर जिले में 4 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को योजना लाभ दिया गया है, इन्हें 17 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी दी गई है। धार जिले में तीन लाख उपभोक्ताओं को 16 करोड़, उज्जैन जिले में 2.80 लाख उपभोक्ताओं को 13.91 करोड़ ,खरगोन जिले में 2.69 लाख उपभोक्ताओं को 13.39 करोड़, रतलाम जिले में 2.28 लाख उपभोक्ताओं को 11.29 करोड़ की सब्सिडी एक माह में दी गई है। इसी तरह मंदसौर में 2.17 लाख उपभोक्ताओं को 10.54 करोड़, देवास में 2.16 लाख उपभोक्ताओं को 11 करोड़, बड़वानी में 2 लाख उपभोक्ताओं को 10 करोड़ की सब्सिडी दी गई है। अन्य जिलों में 84 हजार से लेकर 1.75 लाख उपभोक्ताओं को 4 करोड़ से लेकर 8 करोड़ रूपए की सब्सिडी एक माह में बिजली बिल में दी गई है। इसी तरह मालवा-निमाड़ यानि पश्चिम मप्र में कुल 30 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को 151 करोड़ रूपए की सब्सिडी अटल गृह ज्योति योजना में उपलब्ध कराई गई है। योजना में दैनिक 5 यूनिट अधिकतम खपत पर ही पात्रता है, इससे ज्यादा खपत होने पर माह विशेष में योजना लाभ नहीं दिया जाता हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा की बढ़ाई मुस्किलें,दिल्ली पहुंचा पूरा मामला,प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई
चंबल की राजनीति में ‘खटीक’ कराएंगे ‘हरि’ के दर्शन,प्रदेश नेतृत्व ने हरिशंकर खटीक को बनाया चंबल संभाग का प्रभारी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024