चंबल की राजनीति में ‘खटीक’ कराएंगे ‘हरि’ के दर्शन,प्रदेश नेतृत्व ने हरिशंकर खटीक को बनाया चंबल संभाग का प्रभारी

मप्र भाजपा इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रही है| ग्वालियर- चंबल की राजनीति भारीतय जनता पार्टी के लिए हमेशा अबूझ पहेली की तरह रही है| ये वही क्षेत्र है जहां की जनता ने साल 2018 में भाजपा से मुंहु मोड़ा तो 15 साल बाद सरकार चली गई| 2023 के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को इस क्षेत्र से काफी मेहनत करनी पड़ी थी| अब भारतीय जनता पार्टी ने चंबल संभाग को साधने के लिए अपने अनुभवी नेता को आगे किया है| हरिशंकर खटीक को चंबल संभाग का प्रभारी नियुक्त कर भारतीय जनता पार्टी चंबल संभाग को अभी से दुरुस्त करने की रणनीति पर काम कर रही है| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अनुसंशा पर हरिशंकर खटीक को चंबल संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है| हरिशंकर खटीक वर्तमान में प्रदेश महामंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं और टीकमगढ़ जिले के जतारा विधानसभा से वो विधायक भी हैं| हरिशंकर खटीक को संगठनात्मक अनुभव काफी है और यही कारण है कि अब उन्हे चंबल भेज कर भाजपा उनके अनुभव का लाभ उठाना चाहती है| इस बात में कोई सक नहीं है कि ग्वालियर-चंबल से भाजपा के बड़े और कद्दावर नेता आते हैं जिनकी शह पर अभी तक पार्टी चलती रही है| लेकिन अब भाजपा चंबल क्षेत्र में आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है| भारतीय जनता पार्टी चंबल क्षेत्र में नया नेतृत्व तैयार करने की योजना में है जिससे नए लोगों का पार्टी में आगमन होने के साथ साल 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी को अभी से अंजाम दिया जा सके|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?30 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 1 रूपए प्रति यूनिट बिजली,पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं को दी 151 करोड़ की सब्सिडी
मंत्री न बन पाने की खीझ अब ‘अदावत से बगावत’ में हो रही तब्दील, बुंदेलखंड भाजपा में ‘गृह युद्ध’ की बन रही स्थिति, फूल छाप कांग्रेसी बन रहे ‘विभीषण’
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024