मप्र भाजपा कार्यसमिति में बड़ा प्रयोग,एक हजार से अधिक मंडल अध्यक्ष भी होंगे शामिल

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सात जुलाई को बैठक होने जा रही है जिसमें भाजपा बड़ा प्रयोग करने की तैयारी में है| दरअसल भारतीय जनता पार्टी इस बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अपने एक हजार से अधिक मंडल अध्यक्षों को भी शामिल करने जा रही है जो पहली बार होगा| बैठक में एक हजार से अधिक मंडल अध्यक्षों के साथ प्रदेश पदाधिकारी और सांसद विधायकों से लेकर जिला अध्यक्षों और प्रभारियों को भी शामिल किया जाएगा| भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,या राजनाथ सिंह के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है| माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के रुप में वीडी शर्मा की यह आखिरी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो सकती है| कार्यसमिति में पार्टी में होने वाले आगामी संगठन चुनाव की दिशा और रणनीति भी स्पष्ट होगी| प्रदेश में चलने वाले पार्टी के सदस्यता अभियान की तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा भी इस बैठक में हो सकती है| बैठक के दौरान भितरघातियों को लेकर भी बड़ी रणनीति बनाई जानी है| पार्टी लोकसभा में सभी 29 लोकसभा सीटें जीती है लेकिन पार्टी में कई जगहों से भितरघात की खबरें भी आई हैं जिस पर चिंतन और मंथन किया जाना है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एक जुलाई से बदल जाएगा कानून,'अब दंड संहिता के बजाय न्याय संहिता की होगी बात'
दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के भविष्य को लेकर मंथन,पार्टी में आगे क्या होगी भूमिका दिल्ली में होगा फैसला
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

'बीजेपी में सत्ता की लड़ाई जनता की समस्याओं पर भारी' कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना बैरागी का बयान
16/10/2026
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक 'घोटाले' का खुलासा करते रहे और अध्यक्ष जीतू पटवारी महफिल लूट ले गए
16/10/2026
एमपी बीजेपी में 'माइक्रो मैनेजमेंट' के मुरीद हुए संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी कहा संगठन में कोई दायित्व छोटा बड़ा नहीं
16/10/2026