26 अक्टूबर को मप्र बीजेपी की बड़ी बैठक,संगठनात्मक चुनाव की तैयार होगी रणनीति

मध्यप्रदेश भाजपा की 26 अक्टूबर को बड़ी बैठक आयोजित होने जा रही है| यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,सीएम डॉ. मोहन यादव,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी| बैठक में सभी जिलों के पदाधिकारियों को भी शामिल होने के निर्देश जारी किए गए हैं| दरअसल इस बैठक में संगठनात्मक चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करनी है| गौरतलब है कि भाजपा के सक्रिय सदस्यों की सूची का पांच नवंबर को प्रकाशन हो जाएगा उसके बाद दस नंबर से संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को अंजाम देना है जिसके लिए भाजपा की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है| भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय बाद संगठनात्मक चुनाव आयोजित हो रहे हैं जिसको लेकर पार्टी में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है| और यही कारण है कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व लोकतांत्रिक तरीके से इस चुनाव को अंजाम देने की तैयारी में जुटा हुआ है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बगजा, रिकमच, बरा-मुगौरा, इदरहर, तस्मई, दालपूरी, गुराम,अगाकर,लाटा, लड्डू,और मौहरी ने कान्क्लेल में लगाया स्वाद का तड़का
जीतू पटवारी भाजपा पर लगाएंगे ‘लगाम’ विजयपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की योजनाएं गिना कर ‘लगाम’ लगाने का किया अनुरोध
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024