Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर हफ्ते में पांच दिन का ही रहेगा कार्य दिवस

Dec 20, 2025 2 min read
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर हफ्ते में पांच दिन का ही रहेगा कार्य दिवस
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र में शासकीय कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा सहोलियत देने का राज्य सरकार का सिलसिला जारी है। कोरोनाकाल में राज्य सरकार की तरफ से शासकीय कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई थी। जिसके तहत कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन ड्यूटी का प्राविधान बनाया गया था। शनिवार और रविवार को अवकाश दिया जाता था। पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि अब शासकीय कर्मचारियों के कार्य दिवस को छह दिन यानि शनिवार तक फिर किया जाएगा लेकिन अब सामान्य प्रशासन विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। केन्द्रीय कार्यालयों में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था पहले से ही लागू है। और प्रदेश में अभी शनिवार और रविवार का शासकीय अवकाश रहता है। साल 2020 से पहले दूसरे और तीसरे शनिवार को कार्यालय खुले रहते थे। पहले और चौथे शनिवार को अवकाश रहता था। कोरोना महामारी के समय संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सप्ताह में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था बनाई गई थी। जिसे अभी जारी रखा गया है। छुट्टियों पर पुनर्विचार के लिए सामान्य प्रशासन,वित्त,गृह और राजश्व विभाग के अधिकारियों की समिति बनाई गई। इसका उद्देश्य स्वैच्छिक सहित जो कर्मचारियों को प्रति वर्ष मिलने वाले अन्य अवकाश पर पुनर्विचार करना है। दूसरी तरफ साल 2026 के लिए अवकाश घोषित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जिसमें कोई विशेष परिवर्तन नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT