'मौसा' की पराठा दुकान में सीएम यादव ने पोहा और जलेबी का लिया स्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक अलग ही अंदाज है। कहीं से गुजरते वक्त वहां की दुकानों में अचानक रुकना और स्थानीय व्यंजन का आनंद उठाना उनकी विशेष खूबी है। सीएम के इस रवैए से उनकी सिक्योरिटी को जरुर दिक्कत होती है लेकिन इस बीच वो आम नागरिकों से आम व्यक्ति की तरह मिलते हैं तो इस कला से वो आम को खास बना देते हैं। इस मेल मिलाप से वो न सिर्फ आम नागरिकों से बात कर लेते हैं बल्कि सरकार के कामकाज की खुद ही जानकारी भी प्राप्त कर लेते हैं। रविवार को भी उन्होने प्रदेश की आर्थिक राजधानी में कुछ ऐसा ही किया। इंदौर में मप्र पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात एयरपोर्ट के रास्ते में मुख्यमंत्री ने अचानक गाड़ी रुकवाई और कालानी नगर स्थित मौसा पराठा हॉउस में इंदौरी पोहा जलेबी और चाय का लुफ्त लेने लगे। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट के वर्कर्स के साथ सहज अंदाज में फ़ोटो भी खिंचवाए और उनका अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही रेस्टोरेंट के संचालक से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख होटल संचालक को ऐसा महसूस हो रहा था कि जैसे आज सुदामा के घर भगवान श्रीकृष्ण स्वयं मेहमान बन कर आए हों। होटल संचालक ने सीएम का जमकर स्वागत किया और सीएम के साथ बैठ कर काफी बात भी की। सीएम जब रेस्टेरेंट पहुंचे तो उनके साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला और सुमित मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर हफ्ते में पांच दिन का ही रहेगा कार्य दिवस
सरकार संगठन और संघ मिल कर भी एमपी में निगम मंडल की नहीं सुलझा पाए गुत्थी 'बीरबल की खिचड़ी' बन कर रह गई नियुक्ति
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024