Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
भोपाल

तीन राज्यों की नारी शक्ति प्रदेश में खिलाएंगी 'कमल' महिलाओं से घर-घर करेंगी संपर्क

मध्यप्रदेश में भाजपा को जीत दिलाने के लिए अन्य राज्यों का पार्टी संगठन भी जुट गया है। तीन राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा (bjp mahila morcha) की बहनें मध्य प्रदेश की महिलाओं को साधने के लिए 15 दिन तक प्रदेश प्रवास पर रहेगी (madhya pradesh elections)।

Oct 31, 2023 Updated: Nov 1, 2023 2 min read
तीन राज्यों की नारी शक्ति प्रदेश में खिलाएंगी 'कमल' महिलाओं से घर-घर करेंगी संपर्क

📷 Mp bjp

ADVERTISEMENT
Font Size:

मोर्चा की बहनें केंद्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार की महिला हितैषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश 230 विधानसभा सीटों पर जाकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मध्य प्रदेश प्रवास पर आईं तीन राज्यों की पार्टी महिला मोर्चा की 230 पदाधिकारियों की बैठक हुई।

ADVERTISEMENT

मप्र भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया (maya naroliya) ने बैठक में कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण और जनहितैषी कार्यों को बताएंगी। उन्‍होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार ने बेटियों के पैदा होने के समय से ही लखपति बनाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना (ladli laxmi yojana) बनाई है।

इस योजना के तहत प्रदेश की 40 लाख बच्चियां लाभान्वित हो रही। लाड़ली बहना योजना (ladli behna yojana) के तहत प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख बहनों को प्रति माह भाजपा सरकार द्वारा 1250 रुपये बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं।
नारोलिया ने उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की पार्टी की महिला पदाधिकारियों का मध्य प्रदेश में स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों के साथ स्थानीय बहनें भी रहेगी। स्थानीय बहनों को विधानसभा प्रभारी और सह प्रभारी बनाया गया है। बैठक में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की महिला मोर्चा पदाधिकारी भी उपस्थित थीं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
तीन राज्यों की नारी शक्ति प्रदेश में खिलाएंगी 'कमल' महिलाओं से घर-घर करेंगी संपर्क | मुखबिर MP