Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस की करारी हार पर मंथन शुरु,दिल्ली से भोपाल पहुंचा तीन सदस्यीय दल,भूरिया ने कहा बेइमानी करके जीती है भाजपा

Jun 29, 2024 2 min read
कांग्रेस की करारी हार पर मंथन शुरु,दिल्ली से भोपाल पहुंचा तीन सदस्यीय दल,भूरिया ने कहा बेइमानी करके जीती है भाजपा
ADVERTISEMENT
Font Size:

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों में कांग्रेस की हार के बाद एकबार फिर ईवीएम पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतीलाल भूरिया ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 29 लोकसभा भाजपा जीती है जबकि ऐसी स्थिति नहीं थी की भाजपा सभी सीटें जीत जाए। भूरिया ने कहा कि भाजपा यह चुनाव बेइमानी करके जीती है भाजपा ने प्रजातंत्र का गला घोटा है। वहीं फूल सिंह बरैया ने भी प्रशासनिक अमले पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ा है। फूल सिंह बरैया ने कहा कि वो दो लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीत रहे थे लेकिन अधिकारियों ने उनके साथ धोका किया करीब 100 पोलिंग बूथ में उनके साथ गड़बड़ी की है जिसके कारण वो चुनाव हार गए।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि हार की समीक्षा होना जरुरी है। इससे यह स्पष्ट होगा कि कांग्रेस की ओर से क्या कमियां रहीं जिसके कारणा कांग्रेस के सभी 29 प्रत्याशी चुनाव हार गए। जीतू पटवारी ने कहा है कि संगठन को मजबूत करने के यह बैठक की जा रही है। नई कार्यकारिणी का गठन भी करना है जिन कार्यकर्ताओं ने चुनाव में अच्छी मेहनत की है उन्हे पद देकर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कांग्रेस की करारी हार पर मंथन शुरु,दिल्ली से भोपाल पहुंचा तीन सदस्यीय दल,भूरिया ने कहा बेइमानी करके जीती है भाजपा | मुखबिर MP