पद का बिल्ला लगा कर घूमने वाले नेताओं की भाजपा से छुट्टी होना तय,सात जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की होगी बैठक

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सात जुलाई को होने जा रही है| इस बैठक में पार्टी एक ओर अपने कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाएगी तो वहीं तकरीबन आधे से ज्यादा कार्यसमिति सदस्यों के लिए यह अंतिम बैठक हो सकती है| इनमें अधिकांस वो होंगे,जो उम्र दराज हो रहे हैं या उनकी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में निष्कृयता पाई गई है| बताया जा रहा है कि पार्टी ने एक्टिव कार्यकर्ताओं की जिला स्तर पर सूची तैयार की है| इसमें मंडल,जिला और प्रदेश स्तर के पदों की जिम्मेदारी उठाने वाले कार्यकर्ताओं की परफोर्मेंस का आंकलन किया गया है| ऐसी चर्चा है कि आधे से ज्यादा कार्यसमिति सदस्य केवल पद पाकर घर बैठ रहे हैं और उन्होने पार्टी के कार्यक्रमों से लेकर चुनाव से भी खुद को दूर रखा| ऐसे निष्कृय कार्यकर्ताओं की जगह संगठन में युवाओं और पुराने कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाएगा| इसी तरह कई जिलों के संगठन अध्यक्षों को भी बदला जाना है| हांलाकि यह सारी प्रक्रिया संगठनात्मक चुनाव के जरिए पूरी की जाएगी| लेकिन यह लगभग तय है कि प्रदेश से लेकर जिलों औऱ मंडल में पद का बिल्ला लटकाने वाले निष्कृय कार्यकर्ताओं की छुट्टी होना तय है| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा चाहते हैं कि पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाए| जिन कार्यकर्ताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में आच्छा काम किया है उन्हे पद देकर पुरस्कृत किया जाएगा|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?पतियों को अपने सामने और घर पर शराब पिलाएं पत्नियां,सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का अनोखा बयान
कांग्रेस की करारी हार पर मंथन शुरु,दिल्ली से भोपाल पहुंचा तीन सदस्यीय दल,भूरिया ने कहा बेइमानी करके जीती है भाजपा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025