Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बूथवार अभियान चला कर बीजेपी विधायक बताएंगे वन नेशन वन इलेक्शन क्यों है जरुरी

Mar 18, 2025 2 min read
बूथवार अभियान चला कर बीजेपी विधायक बताएंगे वन नेशन वन इलेक्शन क्यों है जरुरी
ADVERTISEMENT
Font Size:

एक देश-एक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने माहौल तैयार करना शुरु कर दिया है। भाजपा इसके लिए सबसे पहले आम नागरिकों को तैयार कर रही है जिससे उन्हे यह समझ आए एक देश-एक चुनाव क्यों जरुरी है। मध्य प्रदेश भाजपा संगठन ने विधायकों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा है कि वो अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ मिल कर एक देश-एक चुनाव के बारे में आम नागरिकों और विद्यार्थियों के बीच पहुंच कर उसके बारे में विस्तार से चर्चा करें। भाजपा के विधायकों की निगरानी बूथवार अभियान चलाया जाएगा। छोटी-छोटी संगोष्ठियां कर अलग-अलग वर्ग से संवाद किया जाएगा। गौरतलब है कि एक देश-एक चुनाव के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को शामिल किया गया है। वहीं वन नेशन वन इलेक्शन के लिए राज्य स्तरीय टीम भी बनाई गई है। टीम का संयोजक रिटायर्ड जस्टिस रोहित आर्य को बनाया गया है। एक देश-एक चुनाव अभियान के लिए भाजपा ने मोर्चा प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी भी सौंपी है। जिसके तहत महिलाओं के बीच भाजपा महिला मोर्चा बैठकें कर महिलाओं को एक देश-एक चुनाव की खूबियां बताएंगी। इसी प्रकार अलग-अलग मोर्चों और प्रकोष्ठों को भी भाजपा के नेतृत्व ने जिम्मेदारी तयं करते हुए कहा है कि वो अपने-अपने वर्गों में जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की खूबियां बताएं और इस अभियान के प्रति प्रदेश की जनता के बीच माहौल तैयार करें।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बूथवार अभियान चला कर बीजेपी विधायक बताएंगे वन नेशन वन इलेक्शन क्यों है जरुरी | मुखबिर MP