Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव का नहीं आना कई प्रश्नों को दे रहा जन्म

Apr 6, 2025 2 min read
भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव का नहीं आना कई प्रश्नों को दे रहा जन्म
ADVERTISEMENT
Font Size:

छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। लेकिन स्थापना दिवस में सीएम डॉ. मोहन यादव का शामिल नहीं होना कई प्रश्नों को जन्म दे रहा है। अभी तक जब भी स्थापना दिवस मनाया जाता था तो तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान हमेशा स्थापना दिवस में शामिल हुआ करते थे। लेकिन डॉ. मोहन यादव इस बड़े कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। हांलाकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नर्मदापुरम में निर्धारित था लेकिन जिस वक्त ध्वजारोहण का कार्यक्रम था उस समय तक सीएम यादव फ्री हो चुके थे और स्थापना दिवस में शामिल हो सकते थे और यही कारण है कि समय होने के बाद भी सीएम यादव इस कार्यक्रम में शामिल क्यों नहीं हुए। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ समय से अध्यक्ष और सीएम के बीच पहले जैसे संबंध नहीं रहे जिसके कारण वो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी की तरफ से कई कार्यक्रम आयोजित करने का दावा किया गया था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान बांटने की बात कही गई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुपचुप तरीके से मिठाई खिलाई और वहीं अन्य लोग मुंह ताड़ते रहे गए मिठाई की मिठास मुह तक नहीं पहुंची। महिला मोर्चा को रंगोली बनाने के लिए कहा गया लेकिन रंगोली के रंग भी नहीं दिखे। जिस प्रकार से नीरस तरीके से स्थापना दिवस मनाया गया ठीक यही स्थिति कांग्रेस कार्यालय में देखने को मिलती है। स्थापना दिवस के साथ ही भाजपा ने कई अन्य कार्यक्रमों का भी ऐलान किया है लेकिन कार्यकर्ताओं में किसी काम के लिए उत्साह देखने को नहीं मिल रहा हैं। गांव चलो बस्ती चलो अभियान भी भाजपा शुरु करने जा रही है। लेकिन कार्यकर्ता इस वक्त निराशा के सागर में डूबे हैं। पार्टी के मोर्चों में भी ऊर्जा की कमी देखने को मिल रही है। जिस प्रकार से भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर रही है उसमें सातों मोर्चे दिलचश्पी नहीं ले रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव का नहीं आना कई प्रश्नों को दे रहा जन्म | मुखबिर MP