Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

गेहूं खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएम मोहन यादव किसानों से ली जानकारी

Apr 30, 2026 2 min read
गेहूं खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएम मोहन यादव किसानों से ली जानकारी
ADVERTISEMENT
Font Size:

खरगोन जिले में कतरगांव में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला जब गेहूं खरीदी केन्द्र में सीएम मोहन यादव का उड़न खटोला अचानक उतर गया। प्रदेश के मुखिया को अपने बीच देख कर सीएम को देख कर किसान विश्वास भी नहीं कर पा रहे थे कि वो मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। किसानों से बात करते हुए सीएम ने निर्देश दिया कि खरीदी केंद्रों पर पूरे 6 तौल कांटे लगाए जाएं और गेहूं खरीदी के नए जारी मापदंड तत्काल लागू हो जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों के लिए उपार्जन/खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त छाया और  शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सीएम ने कहा कि प्रत्येक अन्नदाता को सम्मान और सुविधा के साथ उपज का उचित मूल्य दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित निराकरण करने का भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिया। किसानों की उपज की तौल समय पर हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन उपलब्ध रखने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा। स्लॉट बुकिंग के लिए कंप्यूटर, नेट कनेक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर हमेशा उपलब्ध रहें। समस्त उपार्जन केंद्रों के सभी 6 तौल कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य चलता रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र पर कृषकों की सुविधा के लिए पेयजल, टेंट, बैठक, जैसी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
गेहूं खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएम मोहन यादव किसानों से ली जानकारी | मुखबिर MP