Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने खुली किसान हेल्पलाइन की पोल जवाब नहीं दे पाए कर्मचारी

Apr 30, 2026 Updated: Apr 30, 2026 2 min read
मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने खुली किसान हेल्पलाइन की पोल जवाब नहीं दे पाए कर्मचारी
ADVERTISEMENT
Font Size:

भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित कृषि कर्मयोगी उन्मुखीकरण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला में में मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने टोल फ्री ‘सीएम किसान हेल्पलाइन की सौगात दी है। हेल्प लाइन नंबर इस प्रकार है। 155253’ इसके साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड और पैक्स समितियों में सदस्यता बढ़ाने के महा-अभियान का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खुद हेल्पलाइन से जुड़कर कृषि से संबंधित जानकारी ली। लेकिन मुख्यमंत्री ने जब सीएम हेल्पलाइन में सीएम ने कर्मचारी से बात करते हुए पूछा कि गर्मी में कौन सी फसल लगानी चाहिए। जिसका जवाब कर्मचारी नहीं दे पाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खुद हेल्पलाइन से जुड़कर कृषि से संबंधित जानकारी ली और कहा कि यह पहल किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बताया कि कृषक कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश के 16 विभाग मिलकर किसानों के हित में काम कर रहे हैं। उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे विभागों को एक साथ जोड़कर सरकार किसानों की आय बढ़ाने और सुविधाएं बेहतर करने की दिशा में प्रयास कर रही हैं। सुविधाएं बेहतर करने की दिशा में प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता के दम पर कई कठिन कामों को भी पूरा किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से प्रदेश में पशुपालन क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है और अब किसानों को दूध के अच्छे दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में “दूध क्रांति” की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने खुली किसान हेल्पलाइन की पोल जवाब नहीं दे पाए कर्मचारी | मुखबिर MP