Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मंत्रियों के साथ 'मंथन' करेंगे सीएम मोहन यादव विभागों के रोडमैप पर करेंगे चर्चा राजधानी के बाहर लगेगी क्लास

Jun 12, 2026 2 min read
मंत्रियों के साथ 'मंथन' करेंगे सीएम मोहन यादव विभागों के रोडमैप पर करेंगे चर्चा राजधानी के बाहर लगेगी क्लास
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश के शासकीय विभागों की समीक्षा के लिए सीएम मोहन यादव ने पिछले महीने मंत्रियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की थी और अब सीएम मंत्रियों के साथ मंथन करने जा रहे हैं। इस मंथन में मंत्रियों ने सीएम से अपने जो विभागीय लक्ष्य बताए थे उनकी पूर्ति पर चर्चा करके निर्णय लिया जाएगा। सीएम का मंत्रियों के साथ यह मंथन कार्यक्रम भोपाल के बाहर होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा कलेक्टर-कमिश्नर,आइजी-एसपी कांफ्रेंस भोपाल में आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को सीएम मोहन यादव ने मंत्रालय में अलग-अलग विभागों की समीक्षा बैठक ली थी जिसमें उन्होंने तैयारी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। गौरतलब है कि पिछले एक महीने के दौरान सीएम मोहन यादव मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर चुके हैं। इन बैठकों में मंत्रियों ने विभागीय उपलब्धियां गिनाने के साथ आगामी कार्ययोजना बताई थी जिस पर अब सीएम मंथन करेंगे। गौरतलब है कि साल 2027 में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव होने हैं और उसके पहले सीएम चाहते हैं कि जब भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता के पास पहुंचे तो उनके पास बताने के लिए पर्याप्त उदाहरण रहे। लिहाजा उन्हीं विकास के कामों के आधार पर भाजपा जनता से वोट की अपील भी करेगी। सीएम चाहते हैं कि सरकार द्वारा किए काम सिर्फ फाइल में ही नहीं बल्कि प्रत्यक्ष तरीके से भी दिखे इसी लिए अब मंथन के माध्यम से विकास कार्यों का फीडबैक लिया जाएगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
मंत्रियों के साथ 'मंथन' करेंगे सीएम मोहन यादव विभागों के रोडमैप पर करेंगे चर्चा राजधानी के बाहर लगेगी क्लास | मुखबिर MP