Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

सीएम मोहन यादव नव वर्ष में पहली बर लाड़ली बहनों के खाते में डालेंगे राशि

Jan 15, 2026 1 min read
सीएम मोहन यादव नव वर्ष में पहली बर लाड़ली बहनों के खाते में डालेंगे राशि
ADVERTISEMENT
Font Size:

नव वर्ष पर मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव पहली बार लाड़ली बहनों के खाते में राशि अंतरित करने जा रहे हैं। नर्मदापुरम में आयोजित लाड़ली बहनों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की बहनों के खातों में राशि का अंतरण करेंगे। प्रदेश की लगभग एक करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जायेगी। साथ ही 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जायेगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान सुनिश्चित किया गया है। आगामी समय में योजना की हितग्राही महिलाओं को विभिन्न रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकें।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
सीएम मोहन यादव नव वर्ष में पहली बर लाड़ली बहनों के खाते में डालेंगे राशि | मुखबिर MP