Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

इंटरनेट मीडिया प्रभारी आठ करोड़ जनता तक पहुंचाएंगे कांग्रेस की आवाज अध्यक्ष जीतू पटवारी तैयारी में जुटे

Jan 14, 2026 2 min read
इंटरनेट मीडिया प्रभारी आठ करोड़ जनता तक पहुंचाएंगे कांग्रेस की आवाज अध्यक्ष जीतू पटवारी तैयारी में जुटे
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि वो प्रदेश की हर ग्राम पंचायतों में इंटरनेट मीडिया प्रभारी तैनात करने जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक प्रदेश भर में करीब एक लाख मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में एक इंटरनेट मीडिया प्रभारी तैनात किया जाएगा। जिससे ग्रुप और अन्य डिजिटल माध्यमों से कांग्रेस अपनी बात प्रदेश की आठ करोड़ जनता तक पहुंचा सके। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रानीखेजरा गांव में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति का ऐलान किया है। बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री हिंदू और मुख्यमंत्री हिंदू वहां पर हिंदू खतरे में है। यह बात एक बड़ा धोखा है जिसे जनता को ध्यान देना चाहिए। गौरतलब है कि इन दिनों कांग्रेस के नेता प्रदेश भर में अपनी जमीन मजबूत करने की तैयारी में जुटे हैं। और यही कारण है कि कांग्रेस की तरफ से अलग-अलग कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ प्रदेश में दलित आदिवासी राजनीति का भी आगाज किया गया है जिसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आदिवासियों के बीच लगातार पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं विधायक फूल सिंह बरैया दलितों को कांग्रेस के पक्ष में लाने की कोशिश कर रहे हैं। मजे की बात यह भी है कि जातियों को साधने के चक्कर में फूल सिंह बरैया ने खुद की जुवान से आपा खोते हुए कहा कि देश में एससी-एसटी विधायकों की स्थिति जानवरों जैसी है। बयान पर बवाल होने की स्थिति में कांग्रेस नेताओं ने फूल सिंह बरैया के बयान से किनारा कर लिया लेकिन हकीकत तो यही है कि अब हर मोर्चे में नाकाम हो चुकी मप्र कांग्रेस प्रदेश में जाति संघर्ष पैदा कर वोट का विकेंद्रीकरण करने की तैयारी में है। यही कारण है कि कांग्रेस ने अलग-अलग वर्ग के नेताओं को आगे कर दिया है जो अपने समाज में जाकर भाजपा का विरोध कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस को उनका हितैषी बता रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
इंटरनेट मीडिया प्रभारी आठ करोड़ जनता तक पहुंचाएंगे कांग्रेस की आवाज अध्यक्ष जीतू पटवारी तैयारी में जुटे | मुखबिर MP