Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

11 पुलिस कर्मियों पर FIR का सीएम ने दिया निर्देश,पांच की हुई गिरफ्तारी

Oct 14, 2025 2 min read
11 पुलिस कर्मियों पर FIR का सीएम ने दिया निर्देश,पांच की हुई गिरफ्तारी
ADVERTISEMENT
Font Size:

सिवनी लूट मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ा रुख अपनाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में एसडीओपी पूजा पांडे सहित 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। FIR दर्ज होती ही 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जिसमें एसडीओपी सिवनी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम, कॉन्सटेबल योगेंद्र, नीरज और जगदीश शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिवनी प्रकरण में जो भी दोषी पाए गए हैं, उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी। प्रदेश में कानून सबके लिए बराबर है। कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। राज्य सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने सतत रूप से कार्य कर रही हैं, इस दिशा में किसी का हस्तक्षेप सहन नहीं होगा। सिवनी मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 310(2) डकैती, 126(2) गलत तरीके से रोकना, 140(3) अपहरण और 61(2) आपराधिक षडयंत्र के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किये गये 5 अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा जिनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई, उनमें प्रधान आरक्षक माखन, प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला, प्रधान आरक्षक रविंद्र उईके, आरक्षक रितेश वर्मा, एसएएफ आरक्षक केदार और एसएएफ आरक्षक सुभाष सदाफल शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
11 पुलिस कर्मियों पर FIR का सीएम ने दिया निर्देश,पांच की हुई गिरफ्तारी | मुखबिर MP