Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा में चार-पांच लोग ही काम करते हैं बांकी पेपर में रह जाते हैं,बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की जिला अध्यक्षों को दो टूक

Oct 14, 2025 2 min read
भाजपा में चार-पांच लोग ही काम करते हैं बांकी पेपर में रह जाते हैं,बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की जिला अध्यक्षों को दो टूक
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिला अध्यक्षों को खरी-खरी सुनाते हुए उन्हे नसीहत दी है। दरअसल भाजपा प्रदेश कार्यालय में यूनिटी मार्च कार्यशाला पर बीजेपी अध्यक्ष का संबोधन चल रहा था। जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिलों की टोली मौजूद थी। ’कार्यक्रम प्रभावशाली बने’ इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष अपने संबोधन में दो टूक शब्दों में बात कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चार से पांच  लोग काम करते हैं बांकी पेपर में रह जाते है’ लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। 'टीम में सभी समाजों का समावेश हो जाए'अपनी टीम मजबूत होना चाहिए' जो टीम मजबूत रहेगी, वो ही चुनाव में सामना कर पाएगी' अध्यक्ष ने कहा कि जनता तक योजना पहुंचेगी, तभी राजनीतिक लाभ मिलेगा।किसानों को पता चलना चाहिए कि सरकार उसके लिए काम कर रही' गौरतलब है कि सरदार वल्लभ भाई की जयंती को लेकर प्रदेश में यूनिटी मार्च, कार्यशाला, सम्मेलन समेत कई कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं जिसमें बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल सहित कई नेता मौजूद थे। लेकिन जिस प्रकार से प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन हुआ उससे यह स्पष्ट नजर आया कि वो कई अध्यक्षों की कार्यशैली से नाखुश हैं लिहाजा इस कार्यशाला के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों के साथ अन्य पदाधिकारियों को आइना दिखाने का प्रयास किया है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा में चार-पांच लोग ही काम करते हैं बांकी पेपर में रह जाते हैं,बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की जिला अध्यक्षों को दो टूक | मुखबिर MP