सीएम की विधायकों को ‘चुनौती’ हाथ सीधा करके बताओ तो जानें’ पचमढ़ी में ‘अंगद’ की भूमिका में नजर आए थे सीएम

मध्य प्रदेश के सीएम सिर्फ सियासत के ही नहीं बल्कि अलग-अलग खेलों के भी खिलाड़ी हैं। दरअसल पचमढ़ी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था जिसमें विधायकों को न सिर्फ अनुशासन का पाठ पढ़ाया जा रहा था बल्कि उस दौरान उन्हे योग और ध्यान की भी शिक्षा दी जा रही है। और उसकी बानगी के रुप में सीएम मोहन यादव का मयूर आसन आया था जिसे देख भाजपा के विधायक भी हैरान और परेशान हो रहे थे। दरअसल रविवार की सुबह सभी नेता सुबह अपने-अपने हिसाब से व्यायाम कर रहे थे उसी दौरान सीएम यादव भी विधायकों के बीच पहुंचे और कसरत करने लगे। सीएम को देख एक-एक करके भाजपा के अन्य विधायक और मंत्री वहां पर जुटने लगे। फिर हंसी ठहाकों का दौर भी शुरु हो गया। कई नेताओं ने अपने-अपने हुनर से सीएम को खुश करने का प्रयास किया। अंत में सीएम यादव ने भी करतब दिखाना शुरु किया तो यह बता दिया कि वो टीम के कैप्टन ऐसे ही नहीं बने हैं। सबसे पहले सीएम यादव ने मयूर आसम करके सभी नेताओं को हैरान और परेशान किया। उसके बाद हंसी मजाक के साथ सीएम यादव ने अपना हाथ टेढ़ा कर लिया और कहा कि इसी सीधा करो तो जानें। कुछ विधायक को सहम कर पीछे हो गए लेकिन कुछ ने सीएम के आग्रह को मान कर हाथ को सीधा करने का प्रयास किया लेकिन उन्हे सफलता नहीं मिली। हाथ सीधा करने के मामले में सीएम यादव ने अप्रत्यक्ष तरीके से विधायकों और मंत्रियों को यह बता दिया कि हाथ तो सीधा कर नहीं पाए तुम सरकार क्या चलाओगे?
Reader Reactions
What is your reaction to this story?राह चलते सीएम ने चाय के ठेले पर ली चाय की चुस्की,दुकानदार से पूछा कितना कमा लेते होःपढ़िए मुखबिर पर खबर
भाजपा के सांसद-विधायकों को दो- टूक,सोशल मीडिया में एक लाख फॉलोअर्स नहीं तो ‘नहीं मिलेगा टिकट’
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024