राह चलते सीएम ने चाय के ठेले पर ली चाय की चुस्की,दुकानदार से पूछा कितना कमा लेते होःपढ़िए मुखबिर पर खबर

छोटे व्यवसाइयों को कैसे आगे बढ़ाना और और उनकी कैसे मार्केटिंग करनी है यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बखूबी जानते हैं। इसकी बानगी जबलपुर में उस वक्त देखने को मिली जब बेलखेड़ा में राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से डुमना विमानतल के रास्ते में काफिला रूकवाकर अंध-मूक चौराहा स्थित शंकर चाट भंडार के स्टॉल पर चाय का आनंद लेने लगे। सीएम के काफिले को देख दुकानदार थोड़ा हैरान और परेशान हुआ लेकिन जब सीएम अपनी गाड़ी से मुस्कुराते हुए बाहर आए और दुकान संचालक से हालचाल पूछते हुए कहा कि चाय पिलाओ। दुकानदार थोड़ा परेशान हुआ लेकिन बाद में उसने बड़ी सहजता से सीएम को चाय पिलाई। इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर एवं अखिलेश जैन भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने दुकानदार ब्रजेश लोधी से कुशलक्षेम पूछीं और उनके परिवार और व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अकस्मात् अपनी दुकान में पाकर ब्रजेश प्रफुल्लित हो उठे, उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसकी छोटी सी दुकान में स्वयं मुख्यमंत्री चाय पीने आए हैं। ब्रजेश ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उसके जैसे छोटे दुकानदार से भी बड़ी ही आत्मीयता से मिले। ब्रजेश ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई, हमारे मुख्यमंत्री बड़े सहज और सरल स्वभाव के हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?सीएम का एक मिनट का 'मयूर' आसन तीन दिनों पर पड़ा भारी,अनुशासन का पाठ पढ़ने गए सांसद-विधायक फिटनेस का पढ़ आए पाठ
सीएम की विधायकों को ‘चुनौती’ हाथ सीधा करके बताओ तो जानें’ पचमढ़ी में ‘अंगद’ की भूमिका में नजर आए थे सीएम
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024