Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

सीएम का एक मिनट का 'मयूर' आसन तीन दिनों पर पड़ा भारी,अनुशासन का पाठ पढ़ने गए सांसद-विधायक फिटनेस का पढ़ आए पाठ

Jun 16, 2025 3 min read
सीएम का एक मिनट का 'मयूर' आसन तीन दिनों पर पड़ा भारी,अनुशासन का पाठ पढ़ने गए सांसद-विधायक फिटनेस का पढ़ आए पाठ
ADVERTISEMENT
Font Size:

फिटनेस के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कोई जवाब नहीं है। इस उम्र में भी वो एक युवा व्यक्ति को फिटनेस में पछाड़ने का माद्दा रखते हैं। और इसकी बानगी अक्शर देखने को मिलती रहती है। इस बार अचानक सीएम के फिटनेस की बात इसलिए हो रही है क्योंकि पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान नेताओं को अलग-अलग सेशन में अनुशासित रहने के टिप्स दिए गए। लगातार लगी क्लास के बीच एक समय वो भी आया जब सभी नेता एक दूसरे के साथ हंसी ठिठोली करते नजर आए। समय सुबह का था जब नेता अपने-अपने हिसाब से व्यायाम कर रहे थे। सीएम यादव हों अथवा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य मंत्री और विधायक। सभी का जमावड़ा लगा हुआ था। इस दौरान सभी नेता सीएम के सामने खुद को फिट दिखाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन सीएम यादव ने भी ये बता दिया कि वो ऐसे ही टीम के कप्तान नहीं बन गए हैं। सीएम यादव ने सभी नेताओं के सामने मयूर आसन किया। नेताओं को ऐसी उम्मीद भी नहीं थी कि इस उम्र में सीएम मोहन यादव मयूर आसन कर सकते हैं। लेकिन सीएम यादव ने मयूर आसन कर सभी नेताओं को हैरान कर दिया। सभी नेता सीएम के करतब को देख दांतों तले अंगुली दबाते नजर आए। आखिर सभी नेताओं ने तालियां बजा कर सीएम का उत्साह वर्धन किया और उसके बाद जमकर ठहाके लगे जो कसरत का ही एक हिस्सा माना जाता है। सीएम ने फिटनेस के टिप्स दिए लेकिन उन्हे ये नहीं मालूम था कि उनका मयूर आसन तीन दिवसीय पाठशाला पर भारी पड़ जाएगा। जैसे ही सीएम यादव ने मयूर आसन किया और उसकी वीडियो क्लिप वायरल होने का सिलसिला शुरु हुआ तो सभी हैरान रह गए। बीजेपी अथवा सरकार की तरफ से कम लेकिन मीडिया कर्मियों में मानो होड़ सी लग गई हो। जिस मीडिया कर्मी को देखो उसी के फेसबुक में सीएम के मयूर आसन को प्रमोट किया गया। मतलब साफ है कि भाजपा संगठन की ओर से रखे गए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पर सीएम द्वारा करीब एक मिनट तक किया गया मयूर आसन भारी पड़ गया। जो नेता अनुशासन का पाठ पढ़ने गए वो उसे भुला कर फिटनेस की क्लास लेकर वापस लौट गए। क्योंकि सभी नेताओं को यह बात बखूबी मालूम है कि राजनीति में लंबे समय तक जमे रहना है तो उसके लिए फिटने जरुरी है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT