Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

‘अशिष्टों को शिष्टाचार’ का पाठ पढ़ाएगी कांग्रेस,लेकिन हारे हुए प्रदेश अध्यक्ष की शिकायतों से पर्यवेक्षक हो रहे परेशान

Jun 15, 2025 2 min read
‘अशिष्टों को शिष्टाचार’ का पाठ पढ़ाएगी कांग्रेस,लेकिन हारे हुए प्रदेश अध्यक्ष की शिकायतों से पर्यवेक्षक हो रहे परेशान
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी अपने कार्यकर्ताओं को शिष्टाचार का पाठ पढ़ाने की योजना तैयार कर रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान चल रहा है जिसके तहत पार्टी मेहनती और इमानदार कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने के साथ स्लीपर सेल के रुप में काम कर रहे कार्यकर्ताओं की लिष्ट भी तैयार कर रही है। प्रदेश भर में कांग्रेस के 61 केन्द्रीय पर्यवेक्षक भ्रमण कर इमानदार कार्यकर्ताओं की लिष्ट तैयार करने में जुटे हैं। लेकिन इस बीच पार्टी के पर्यवेक्षक जहां भी जा रहे हैं वहां से उन्हे प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ काफी शिकायतें मिल रही हैं। दरअसल कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने एक हारे हुए नेता को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया है जिससे कई विधायकों के यह बात हजम नहीं हो रही है। ऊपर से कांग्रेस में लगातार डिसिप्लिन की बात अलग से हो रही है। कांग्रेस में हर नेता को अपनी बात रखने की खुली आजादी थी लेकिन पिछले कुछ समय से कांग्रेस में सिष्टाचार का पाठ पढ़ाया जा रहा है जिसके कारण कांग्रेस के विधायक परेशान हैं और वो पर्यवेक्षकों को यह कहते नजर आ रहे हैं कि पार्टी ने हारे हुए नेता पर विश्वास करके उन्हे पार्टी का अध्यक्ष बनाया है आखिर उनमें क्या कमी है पार्टी ने उन्हे क्यों प्रदेश अध्यक्ष के लायक नहीं समझा। ऊपर से अब प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने की तैयार कर ली गई है। जिसके लिए पार्टी योग्य शिक्षकों की तलाश कर रही है। कांग्रेस चाहती है कि साल 2028 के पहले उसके पास अच्छे वक्ता भी रहें जिससे भारतीय जनता पार्टी की फैज को वो टक्कर दे पाएं। कांग्रेस अपने सोशल मीडिया सेल को भी मजबूत कर रही है जिससे सरकार विरोधी अभियान चलाया जा सके और कांग्रेस की बात जनता तक ज्यादा से ज्यादा पहुंच सके। इसी लिए कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सिष्टाचार का पाठ पढ़ाने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
‘अशिष्टों को शिष्टाचार’ का पाठ पढ़ाएगी कांग्रेस,लेकिन हारे हुए प्रदेश अध्यक्ष की शिकायतों से पर्यवेक्षक हो रहे परेशान | मुखबिर MP