भाजपा सांसद-विधायकों के बीच 'सांप' की इंट्री,प्रशिक्षण केन्द्र में अफरा तफरी का बना महौल

पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों हुआ था। भाजपा के सांसद-विधायकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए के लिए आयोजित इस शिविर में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक दो जहरीले सांप प्रशिक्षण शिविर में घुस गए। सांपो को देख विधायक कुर्सियों में चढ़ने लगे और वहां पर भय का माहौल बनने लगा। सांप को देखने के बाद आनन-फानन में सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। दो सांपो में एक सांप को पकड़ लिया गया लेकिन एक सांप कहीं जंगल की तरफ निकल गया। हांलाकि सांप पकड़ने वालों का दावा है कि जिस सांप को वो नहीं पकड़ पाए हैं वो जहरीला नहीं है। हांलाकि सांप को लेकर सांसद-विधायकों के भीच भय बना हुआ है लेकिन प्रशिक्षण शिविर का काम कुछ देर बाद पूर्व की तरह ही शुरु कर दिया गया। गौरतलब है कि पचमढ़ी एक पहाड़ी क्षेत्र है और वहां पर अक्शर जहरीले सांप देखने को मिलते हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा विधायकों के बीच कमरा 'विवाद' दो-दो विधायकों के बीच एक कमरा हुआ है आवंटित
‘अशिष्टों को शिष्टाचार’ का पाठ पढ़ाएगी कांग्रेस,लेकिन हारे हुए प्रदेश अध्यक्ष की शिकायतों से पर्यवेक्षक हो रहे परेशान
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024